A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI : शुभमन गिल शतक से चूके फिर भी खुश, जानिए क्यों

IND vs WI : शुभमन गिल शतक से चूके फिर भी खुश, जानिए क्यों

IND vs WI : शुभमन गिल (Shubman Gill) ने तीसरे मैच में 98 गेंदों पर 98 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें शतक लगाने के लिए दो रन और चाहिए थे और ओवर भी बाकी थे।

Shubman Gill and Shikhar Dhawan- India TV Hindi
Image Source : PTI Shubman Gill and Shikhar Dhawan

Highlights

  • शुभमन गिल ने सीरीज के आखिरी मैच में खेली नाबाद 98 रनों की पारी
  • तीन मैचों की तीन पारियों में दो बार 50 से ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए
  • 205 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए गिल

IND vs WI : टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए वन डे सीरीज में वेस्टइंडीज को तीसरे मैच में 119 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है। अभी तक पहले कभी नहीं हुआ था कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज को उसी की जमीन पर वन डे सीरीज में क्लीन स्विप करने में कामयाब हुई हो, लेकिन इस बार शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसा कर दिखाया है। सीरीज के तीसरे मैच की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जो अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी काफी खुश हैं। 

शतक न लगा पाने पर क्या बोले शुभमन गिल 
शुभमन गिल ने तीसरे मैच में 98 गेंदों पर 98 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें शतक लगाने के लिए दो रन और चाहिए थे और ओवर भी बाकी थे, लेकिन इससे पहले कि शतक पूरा हो पाता, बारिश आ गई और मैच रोक दिया गया। कुछ देर के इंतजार के बाद अंपायर ने ऐलान कर दिया कि अब भारत की पारी यहीं पर समाप्त हो रही है और वेस्टइंडीज को टारगेट भी बता दिया। शुभमन गिल को अंदाजा नहीं था कि बारिश के कारण मैच रोक दिया जाएगा, इसलिए उन्होंने शतक लगाने के लिए कोई जल्दबाजी भी नहीं की। मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि मैं शतक नहीं लगा पाया, इसको झेलना मुश्किल है, लेकिन मैं 100 रन की उम्मीद कर रहा था। उन्होंने कहा कि बारिश मेेरे हाथ में नहीं है। इसके बाद भी शुभमन गिल ने कहा कि वे अपनी पारी से खुश हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पहले दो मैचों में वे जिस तरह से आउट हुए, उससे थोड़ा निराश थे। उन्होंने कहा कि जब बारिश शुरू हुई तो वे चाहते थे कि कम से कम एक ओवर और मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बोले कि आज का विकेट अच्छा था और मैं सोच रहा था कि मैच को आगे ले जाया जाए। 

तीन वन डे मैचों में ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन 
शुभमन गिल ने इस सीरीज के तीनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। तीन मैचों में से उन्होंने दो में अर्धशतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने पहले मैच में 53 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली, इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 49 गेंदों पर 43 रन बनाए और इसके बाद आखिरी मैच में 98 गेंदों पर 98 रन बना लिए। इस तरह से तीन मैचों की तीन पारियों में उन्होंने 205 रन बनाए हैं। उनका औसत 102.50 का रहा। वे इस सीरीज में दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। 

Latest Cricket News