1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की आखिरकार हुई वापसी

IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी की आखिरकार हुई वापसी

IND vs ZIM: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दोनों ही मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। इस अहम मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं, जिसमें रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर की जगह पर संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी हुई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर)), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह इस पिच पर पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे। हमारी टीम के सभी खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, उन्हें पता है कि क्या करना है। भले ही आप जीतें या हारें लेकिन आप कुछ ना कुछ जरूर सीखते हैं, बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूलकर हमें आगे बढ़ने पर ध्यान देना होगा। बता दें कि इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की टीम को 9 विकेट से मात देने के बाद अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे दोनों ही मुकाबलों में सिर्फ जीत हासिल करनी होगी और इसमें नेट रनरेट का खेल पूरी तरह से बाहर हो चुका है।

जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव

टीम इंडिया के खिलाफ इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के साथ अपनी प्लेइंग 11 को लेकर दिए बयान में जानकारी दी कि उन्होंने सिर्फ एक बदलाव किया है। इसमें रणनीति के अनुसार ग्रीम क्रीमर की जगह पर टिनोटेंडा मापोसा को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले खेली बवंडर पारी, 14 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी, लगाई कुल 12 बाउंड्री

12 गेंदों में 59 रन लुटाकर इस तेज गेंदबाज ने बढ़ाई KKR की टेंशन, 1 ओवर में खर्च किए 36 रन

Latest Cricket News