1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आया अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने कर दी पूरी स्थिति साफ

IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आया अपडेट, बल्लेबाजी कोच ने कर दी पूरी स्थिति साफ

IND vs ZIM: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अपना अगला मुकाबला चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले रिंकू सिंह को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है।

Rinku Singh- India TV Hindi
Image Source : AP रिंकू सिंह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज काफी निराशाजनक तरीके से किया जिसमें उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जहां अपने अगले दोनों ही मैचों में जीत हासिल करनी होगी, तो वहीं दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपने पिता की तबियत अचानक खराब होने की वजह से सीधे वहां से घर वापस लौट गए थे, जिसके बाद अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे या नहीं इसको लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।

आज शाम तक स्क्वाड से जुड़ जाएंगे रिंकू सिंह

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक जो जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे, उनसे रिंकू सिंह को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि उम्मीद है कि रिंकू आज शाम तक स्क्वाड के साथ वापस जुड़ जाएंगे। वहीं उन्होंने टीम इंडिया के पिछले मुकाबले में हार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि घर पर वर्ल्ड कप खेलने का टीम पर प्रेशर है, जिसमें उम्मीदें भी काफी हैं। हमें इससे पॉजिटिव तरीके से डील करना चाहिए। लेकिन हम उस प्रेशर को झेलने के लिए काफी अच्छे हैं। हमें बस उस मोमेंटम की जरूरत है।

हमें सिर्फ एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं करना चाहिए

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब देखने को मिला है, जिसमें उनको लेकर जब सितांशु कोटक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीमारी के बाद जब से अभिषेक ने वापसी की है तो वह अपनी लय को हासिल नहीं कर सके हैं, लेकिन वह पुराने फॉर्म को पाने से अधिक दूर नहीं हैं। हमें सिर्फ एक खिलाड़ी पर अधिक फोकस नहीं करना चाहिए। अगर हम किसी एक दिन के प्रदर्शन को ना देखें तो पिछले 2 में पिछला मुकाबला हमारा सबसे खराब दिन था, लेकिन हमें उससे अब आगे बढ़ना होगा। बता दें कि टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है, जिसमें उन्हें अपने मुकाबले के साथ साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच पर भी ध्यान देना होगा, जिसका परिणाम काफी कुछ तय करने वाला है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: 51 साल में पहली बार होगा ऐसा? टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका पर मंडराया खतरा

ICC रैंकिंग में भूचाल, बुमराह की टॉप-10 में एंट्री, अफ्रीकी बॉलर ने 21 पायदान की छलांग से मचाई सनसनी

Latest Cricket News