IND-W vs AUS-W Day 3: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच तीसरे दिन समाप्त हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया दूसरी पारी में 149 रन पर सिमट गई है। प्रतिका रावल ने अर्धशतक जड़ा। प्रतिका ने 68 रनों की पारी खेली। स्नेह राणा ने 30 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 25 रनों की टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने ये छोटा लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज 12-4 पॉइंट से जीत ली। टीम इंडिया ने T20I सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं, ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट अपने नाम करते हुए कमाल कर दिया है। इस मैच के समापन के साथ ही ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई हो गई है।
भारतीय टीम 198 रन पर सिमटी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 198 रन ही बना सकी। टीम के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि काश्वी गौतम ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाने की कोशिश की।
ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 323 रन बनाकर 125 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान एलिस पैरी और एनाबेल सदरलैंड ने चौथे विकेट के लिए 128 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पैरी ने 11 चौकों की मदद से 76 रन बनाए, जबकि सदरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 129 रन की बेहतरीन पारी खेली।
Latest Cricket News