IND-W vs AUS-W Highlights: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धोया, तीसरी बार पहुंची फाइनल में
IND-W vs AUS-W Live Cricket Score: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की।

IND-W vs AUS-W Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियन कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 48.5 ओवर में 338 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फोएब लिचफील्ड ने शानदार शतक लगाया, वह 119 रन बनाकर आउट हुई। जवाब में भारत ने इस टारगेट को 48.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।
Live updates : IND vs AUS 2nd Semifinal
-
October 30, 2025 10:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। इस मैच में भारत ने रिकॉर्ड 339 रन के टारगेट को हासिल किया और तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
-
October 30, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जेमिमा रोड्रिग्ज ने लगाया शानदार शतक
सेमीफाइनल मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 115 गेंदों में शानदार शतक लगाया है। भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 63 रन की जरूरत है।
-
October 30, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दीप्ति शर्मा रनआउट होकर लौटी पवेलियन
दीप्ति शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 24 रन बनाकर रनआउट हो गई। भारत को यहां से जीत के लिए 54 गेंदों में 75 रन की जरूरत है।
-
October 30, 2025 9:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हरमनप्रीत कौर लौटी पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर 89 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने आउट किया।
-
October 30, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर
भारतीय महिला टीम इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 226 रन है। भारत को जीत के लिए 90 गेंदों में 113 रन की जरूरत है।
-
October 30, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक हुआ पूरा
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 65 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। भारत का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।
-
October 30, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कौर और जेमिमा की शानदार बल्लेबाजी
हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।
-
October 30, 2025 7:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मृति मंधाना के रूप में भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को स्मृति मंधाना के रूप में दूसरा झटका लगा है। वह इस इस मैच में 23 गेंदों में 24 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुई।
-
October 30, 2025 7:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा लौटी पवेलियन
शैफाली वर्मा के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वह 5 गेंदों में 10 रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हुई।
-
October 30, 2025 6:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 339 रन का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले सेमीफाइनल मैच में 48.5 ओवर में 338 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 339 रन बनाने होंगे।
-
October 30, 2025 6:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ताहलिया मैक्ग्रा 12 रन बनाकर लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपना छठा विकेट 265 के स्कोर पर ताहलिया मैक्ग्रा के रूप में गंवाया जो एक रन लेने के प्रयास में रन आउट होकर पवेलियन लौट गई।
-
October 30, 2025 6:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शतक लगाने से चूकी एलिस पेरी
एलिस पेरी के रूप में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली है। वह इस मैच में 88 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुई। राधा यादव ने उन्हें बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन है।
-
October 30, 2025 5:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एनाबेल सदरलैंड लौटी पवेलियन
एनाबेल सदरलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें श्री चरनी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
-
October 30, 2025 5:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेथ मूनी हुई आउट
बेथ मूनी इस मैच में 24 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें श्री चरनी ने जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों कैच आउट करवाया।
-
October 30, 2025 5:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एलिस पेरी ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में एलिस पेरी भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा चुकी हैं। उन्होंने 66 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन है।
-
October 30, 2025 5:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फोएब लिचफील्ड 119 रन बनाकर हुई आउट
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फोएब लिचफील्ड भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 93 गेंदों में 119 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें अमनजोत कौर ने बोल्ड किया।
-
October 30, 2025 4:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फोएब लिचफील्ड ने सेमीफाइनल में ठोका शानदार शतक
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सलामी बल्लेबाज फोएब लिचफील्ड ने भारत के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 77 गेंदों में ये शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 157 रन है।
-
October 30, 2025 4:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी
सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है। 20 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। लिचफील्ड 83 और एलिस पेरी 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
October 30, 2025 4:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।
-
October 30, 2025 3:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एलिसा हीली हुई आउट
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली इस मैच में 5 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें क्रांति गौड़ ने क्लीन बोल्ड किया।
-
October 30, 2025 2:39 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
-
October 30, 2025 2:39 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग इलेवन:
फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।
-
October 30, 2025 2:36 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
October 30, 2025 1:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड दूसरे सेमीफाइनल के लिए
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, फोएब लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन और सोफी मोलिनक्स
-
October 30, 2025 1:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सेमीफाइनल मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष और क्रांति गौड़
-
October 30, 2025 1:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तीन बजे से शुरू होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ढाई बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।