1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, क्या इन प्लेयर्स को मिलेगी जगह?

IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, क्या इन प्लेयर्स को मिलेगी जगह?

IND W vs AUS W: महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

india women vs australia women- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

India Women vs Australia Women: महिला वर्ल्ड कप 2025 का रण अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी। वह फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। लीग स्टेज में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था, तब कंगारूओं की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। विरोधी टीम से पार पाने के लिए भारतीय टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

शेफाली वर्मा को मिल सकता है मौका

भारत के लिए प्रतिका रावल ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं और उनकी जगह स्क्वाड में युवा शेफाली वर्मा को मौका मिला है। ऐसे में अब शेफाली को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने के पूरे चांस हैं। वह स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकती हैं। मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर टीम को अपने दम पर जीत दिलाई थी। अब टीम मैनेजमेंट को उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को जगह मिल सकती है।

विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा सकती हैं उमा छेत्री

कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर उतर सकती हैं। पिछले कुछ समय से हरमनप्रीत अपनी लय में नजर नहीं आई हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। अब उन्हें सेमीफाइनल में रन बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। ताकी टीम फाइनल का रास्ता तय कर सके। पांचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को चांस मिल सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 76 रनों की पारी दमदार खेली थी। विकेटकीपर की जिम्मेदारी उमा छेत्री को मिल सकती है। ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को भी शामिल किया जा सकता है। वह दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी में माहिर हैं।

गेंदबाजी आक्रामण की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर को मिल सकती है। उनका साथ देने के लिए टीम में अमनजोत कौर, राधा यादव को भी चांस मिल सकता है। श्री चारानी को भी अपनी काबिलियत साबित करने के लिए एक मौका और दिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, राधा यादव और श्री चारानी।

यह भी पढ़ें:

चकनाचूर हुआ भारतीय गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट लेकर दिग्गज कप्तान ने रच दिया इतिहास

स्मृति मंधाना के पास सेमीफाइनल में बड़ा मौका, ऐसा करने वाली बनेंगी दूसरी बल्लेबाज

Latest Cricket News