IND vs PAK: जीत के साथ टीम इंडिया ने किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा
IND vs PAK: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

IND vs PAK: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 64 रनों से अपने नाम कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया की तरफ इस मैच में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 17 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा, जब शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया को दूसरा झटका भी जल्द ही लगा। नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरी जेमिमा इस मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 91 रन की साझेदारी हुई। मंधाना इस मैच में 44 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुई। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने 35 बॉल पर 36 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में तेज गति से रन बनाए और उन्होंने टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 17 बॉल पर 200 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो वहां सादिया इकबाल और सना फातिमा ने दो-दो विकेट लिए।
171 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआत अच्छी मिली थी। पहले विकेट के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोज ने 38 रन जोड़े। मुनीबा अली 35 बॉल पर 41 रन बनाकर आउट हुई और वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। पहला विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। गुल फिरोज और आयशा जफर ने 12-12 रन बनाए, वहीं आलिया रियाज ने 18 रन का योगदान दिया। भारत के लिए गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं श्री चरनी 3 विकेट हासिल करने में कामयाब हुई।
Live updates : IND vs PAK live Cricket Score
-
June 14, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने पाकिस्तान को हराया
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया है। दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई है।
-
June 14, 2026 10:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रमीन शमीम लौटी पवेलियन
रमीन शमीम के रूप में पाकिस्तान ने इस मैच में अपना सातवां विकेट गंवाया है। उनको आउट करने के लिए श्रेयांका पाटिल ने पॉइंट पर शानदार कैच पकड़ा है। पाकिस्तान को यहां से जीत के लिए 30 बॉल पर 79 रन की जरूरत है।
-
June 14, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नतालिया परवेज 7 रन बनाकर आउट
नतालिया परवेज के रूप में इस मैच में पाकिस्तान को सातवां झटका लगा है। वह 7 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट श्री चरनी ने लिया है। अब यहां से भारत की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है।
-
June 14, 2026 10:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फातिमा सना बिना खाता खोले लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। शैफाली वर्मा की गेंद पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच पकड़ा। यहां से पाकिस्तान के लिए मैच जीतना अब मुश्किल हो गया है। उन्हें जीत के लिए 48 बॉल पर 92 रन की जरूरत है।
-
June 14, 2026 9:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मुनीबा अली 41 रन बनाकर हुई आउट
पाकिस्तान को इस मैच में चौथा झटका मुनीबा अली के रूप में लगा है। वह 35 बॉल पर 41 रन बनाकर रनआउट हुई। पाकिस्तान का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। पाक टीम को यहां से जीत के लिए 54 बॉल पर 96 रन बनाने होंगे।
-
June 14, 2026 9:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सायरा जबीन को श्री चरनी ने भेजा पवेलियन
सायरा जबीन इस मैच में पाकिस्तान के लिए बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। वह 3 बॉल पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें श्री चरनी ने आउट किया। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है।
-
June 14, 2026 9:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आयशा जफर लौटी पवेलियन
आयशा जफर के रूप में पाकिस्तान को इस मुकाबले में दूसरा झटका लगा है। वह 8 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट दीप्ति शर्मा ने लिया है। 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन है।
-
June 14, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुल फिरोजा 12 रन बनाकर लौटी पवेलियन
पाकिस्तान की टीम इस मैच पहला विकेट गंवा चुकी है। गुल फिरोजा इस मैच में 9 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुई। पांच ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 39 रन है।
-
June 14, 2026 9:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुल फिरोजा और मुनीबा अली की सधी हुई बल्लेबाजी
गुल फिरोजा और मुनीबा अली की जोड़ी ने इस मैच में पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में 37 रन जोड़े लिए हैं। मैच में वापसी के लिए भारत को यहां विकेट की तलाश है।
-
June 14, 2026 9:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने किया पारी का आगाज
पाकिस्तान के लिए इस मैच में गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने पारी का आगाज किया। एक ओवर का खेल खत्म होने तक दोनों ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। भारत को यहां विकेट की तलाश है।
-
June 14, 2026 8:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट
भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए अब 171 रन का टारगेट है।
-
June 14, 2026 8:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में 35 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया का स्कोर फिलहाल 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन है।
-
June 14, 2026 8:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मृति मंधाना 68 रन बनाकर लौटी पवेलियन
स्मृति मंधाना के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। वह 44 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट गिरने के बाद भारती फुलमाली भी अगले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम इंडिया का स्कोर फिलहाल 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन है।
-
June 14, 2026 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मृति मंधाना का अर्धशतक हुआ पूरा
स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पपर 84 रन है। हरमन भी 23 पर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
June 14, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
भारतीय महिला टीम ने इस मैच में 9वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 9 ओवर का खेम खत्म होने तक टीम इंडिया 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना चुकी है। मंधाना 28 और हरमनप्रीत 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
June 14, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
6 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 25 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ये दोनों बल्लेबाज यहां से एक बड़ी साझेदारी करने की कोशिश करेंगे।
-
June 14, 2026 7:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जेमिमा रोड्रिग्ज लौटी पवेलियन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। वह 7 बॉल पर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उनके आउट होने के बाद नंबर 4 पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आई हैं। पाक टीम के लिए दूसरा विकेट तस्मिया रुबाब ने लिया है। भारत का स्कोर फिलहाल 20/2 है।
-
June 14, 2026 7:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
तीन ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्ज 1 और स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
June 14, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा हुई आउट
टीम इंडिया को इस मैच में पहला झटका शैफाली वर्मा के रूप में लगा है। वो इस मैच में 5 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट सादिया इकबाल ने लिया है, उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है।
-
June 14, 2026 7:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना कर रही हैं ओपनिंग
शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना इस मैच में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रही हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस मैच में टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
-
June 14, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़
-
June 14, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल
-
June 14, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
IND vs PAK: टॉस अपडेट
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तानी टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी।
-
June 14, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। अब से कुछ ही देर बाद, यानी साढ़े 6 बजे टॉस होगा, जहां भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। यह एक बेहद दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।
-
June 14, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया के इन प्लेयर्स पर रहेगी नजर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं। ऐसे में फैंस को उनसे इस वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें हैं। वहीं स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जेमिमा रोड्रिग्ज भी इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगी।
-
June 14, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
IND vs PAK मैच के लिए एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच काफी संतुलित होती है। यहां स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि आम तौर पर इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त फायदा मिलता है। वहीं क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाज पिच की गति और उछाल का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
-
June 14, 2026 5:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच में महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 बार आमना-सामना हो चुका है जिसमें 6 मैचों को भारतीय टीम ने जीता है तो वहीं सिर्फ 2 मुकाबले ही पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब हो सकी है।
-
June 14, 2026 5:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का हेड टू हेड़ रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 16 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम को 16 मैच में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान सिर्फ तीन मैच जीतने में कामयाब हो पाया है। यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
-
June 14, 2026 5:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान का स्क्वॉड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना शेख (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन।
-
June 14, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी