1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वुमेंस एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

वुमेंस एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।

IND vs PAK Live Score- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम पाकिस्तान

महिला एशिया कप 2026 में आज (5 सितंबर) भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बॉलिंग की और पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 7 विकेट रहते इस टारगेट को हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में रन बनाने में कामयाब रही। वहीं चार बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो शैफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 6 गेंदों में 12 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 11 गेंदों में 9 रन की पारी खेली। प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट हुई। अंत में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी। कप्तान हरमन ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए, वहीं दीप्ति शर्मा 14 बॉल पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटी। पाकिस्तान की तरफ से तीनों विकेट फातिमा सना ने लिया।

भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। जारी एशिया कप में टीम इंडिया पहले ही हांगकांग और थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। वहीं पाकिस्तान ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने इस एशिया कप में अपना विनिंग मोमेंटम बरकरार रखा है।

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

Latest Cricket News

Live updates : IND vs PAK Womens Asia Cup Live Score

  • 10:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    श्री चरनी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

    श्री चरनी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

  • 10:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने पाकिस्तान को हराया

    भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। 56 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में हासिल कर लिया।

  • 10:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    6 ओवर के बाद भारत का स्कोर

    6 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को यहां से जीत के लिए 22 रन की जरूरत है। हरमन 3 और दीप्ति 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 9:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मंधाना 9 रन बनाकर आउट

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना 11 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुई। भारत को 29 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। टीम को यहां से जीत के लिए 27 रन की जरूरत है।

  • 9:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट

    प्रतिका रावल इस मैच में 4 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को इस मैच में एक ही ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन है।

  • 9:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत को लगा पहला झटका

    शैफाली वर्मा के रूप में इस मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। वह 12 रन बनाकर आउट हुई। 1.3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन है।

  • 9:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत की शानदार शुरुआत

    रन चेज में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही है। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन है। शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत पहले बॉल पर सिक्स लगाकर की।

  • 9:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    55 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम

    इंडिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 56 रन बनाने होंगे।

  • 9:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान ने गंवाया 9वां विकेट

    प्रेमा रावत ने पाकिस्तान को 9वां झटका दिया है। उन्होंने नाशरा संधू को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया है। टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

  • 9:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान को लगा आठवां झटका

    पाकिस्तान की टीम इस मैच में अभी तक 50 रन भी नहीं बना पाई है और टीम के 8 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उम्म-ए-हानी 18 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुई। पाकिस्तान का स्कोर 15 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।

  • 9:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

    पाकिस्तान की टीम को इस मैच में सातवां झटका लग चुका है। एमान फातिमा 10 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुई। पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 45 रन है।

  • 8:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए सुपर फ्लॉप

    पाकिस्तान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने सुपर फ्लॉप रहे हैं। 35 के स्कोर पर टीम के 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। दीप्ति शर्मा ने फातिमा सना को आउट किया है। वह इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

  • 8:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    श्री चरनी को मिली तीसरी सफलता

    श्री चरनी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पाक टीम के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने आयशा जफर को आउट किया। वह 2 रन बनाकर आउट हुई। पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

  • 8:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    श्री चरनी ने एक ओवर में झटके दो विकेट

    टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्री चरनी ने एक ओवर में पाक टीम को दो झटके दिए। उन्होंने शवाल जुल्फिकार  को एलबीडबल्यू आउट किया। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन है।

  • 8:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

    पाकिस्तान ने इस मैच में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। श्री चरनी ने गुल फिरोजा को पवेलियन भेजा है। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई हैं। पाक टीम लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवा चुकी है।

  • 8:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शैफाली वर्मा ने लिया विकेट

    पाकिस्तान को शैफाली वर्मा ने पहला झटका दिया है। उन्होंने मुनीबा अली को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वह 15 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हुई। पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन है। 

  • 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शवाल जुल्फिकार को मिला जीवनदान

    पाकिस्तान की बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार को 4 रन के निजी स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला है। क्रांति गौड़ की गेंद पर प्रतिका रावल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन है।

  • 8:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तानी बल्लेबाजों की धीमी शुरुआत

    भारत के खिलाफ मैच में पहले दो ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।

  • 8:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार कर रही हैं ओपनिंग

    पाकिस्तान के लिए इस मैच में मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ओपनिंग कर रही हैं। वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर क्रांति गौड़ फेंक रही हैं।

  • 7:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    हरमन ने टॉस के वक्त क्या कहा?

    हरमनप्रीत कौर ने टॉस के वक्त कहा कि वह दूसरी पारी में बैटिंग करने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वे विपक्षी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहती हैं ताकि बाद में बल्लेबाजी करते वक्त कोई दबाव न रहे। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI

    मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल

  • 7:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

  • 7:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • 7:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम का T20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

  • 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हेड टू हेड

    टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना कुल 17 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 14 बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं बीते 17 सालों में पाकिस्तान ने भारत को तीन बार हराया है।

     

  • 6:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

  • 6:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    हरमनप्रीत कौर के लिए यह मुकाबला है बेहद खास

    भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह मैच काफी खास रहने वाला है। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली वर्ल्ड क्रिकेट में महिला और पुरुष दोनों में पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

  • 6:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    हाई वोल्टेज मैच के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

  • 6:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

    स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव