1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W Final: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC का नियम

IND-W vs SA-W Final: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC का नियम

IND-W vs SA-W Final: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, लेकिन बारिश के चलते अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है।

IND vs SA Womens World Cup Final- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत बनाम साउथ अफ्रीका, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल मैच

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होना है, लेकिन बारिश के चलते अब तक ये मैच शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यदि आज के दिन यानी 2 नवंबर को मुकाबला शुरू नहीं होता है तो उस स्थिति में फाइनल मैच रिजर्व डे में खेला जाएगा। वहीं यदि रिजर्व डे भी बारिश के चलते धुल जाता है तो फिर किस टीम को ट्रॉफी सौंपी जाएगी इसको लेकर आईसीसी की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है।

दोनों टीमों के बीच शेयर होगी ट्रॉफी

नवी मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है, जिसमें यहां पर जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया था तो उसमें भी बारिश का खलल देखने को मिला था। हालांकि मुकाबला जरूर पूरा हो गया था। वहीं फाइनल मैच के दिन पहले से ही बारिश काफी ज्यादा होने की उम्मीद जताई गई थी। AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार 2 नवंबर को नवी मुंबई का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि बारिश की संभावना 63 प्रतिशत तक रहेगी। ऐसे में इस मैच के रिजर्व डे यानी 3 नवंबर में जाने की उम्मीद पहले से ही की जा रही है, लेकिन उस दिन भी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में यदि रिजर्व डे में भी बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाता है तो उस स्थिति में आईसीसी के नियमानुसार दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर होगी और उन्हें इस टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता माना जाएगा।

दोनों टीमों की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमों ने अब तक महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को एकबार भी अपने नाम नहीं किया है, ऐसे में उनकी नजरें इस ट्रॉफी को पहली बार जीतने पर रहने वाली है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं साउथ अफ्रीकी महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना किया था और उसमें एकतरफा जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।

ये भी पढ़ें

स्टार खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सुनहरे T20I करियर को कहा अलविदा; बनाए कुल इतने रन

भारतीय खिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Latest Cricket News