IND-W vs THA-W HIGHLIGHTS: भारतीय महिला टीम महज 36 गेंदों में जीती मुकाबला, थाईलैंड को 9 विकेट से रौंदा
IND-W vs THA-W HIGHLIGHTS: भारतीय महिला टीम महज 36 गेंदों में जीती मुकाबला, थाईलैंड को 9 विकेट से रौंदा
Written By : Rajeev Rai
Published : Oct 10, 2022 12:42 pm IST,
Updated : Oct 10, 2022 02:52 pm IST
IND-W vs THA-W HIGHLIGHTS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में थाईलैंड को 9 विकेट से हरा दिया है।
Image Source : BCCI WOMENIndian women cricket team
IND-W vs THA-W HIGHLIGHTS: भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को ग्रुप मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया ने थाईलैंड के 38 रन के छोटे से लक्ष्य को एक विकेट खोकर छठे ही ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने वाली थाईलैंड की टीम इस मैच में कोई भी टक्कर नहीं दे पाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की टीम 15.1 ओवर में महज 37 रन ही बना पाई थी।