1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने किया इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

बीसीसीआई ने किया इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

INDIA A Squad: इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। टीम की कमान तिलक वर्मा को दी गई है, वहीं रुतुराज गायकवाड उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

tilak varma- India TV Hindi
Image Source : PTI तिलक वर्मा

बीसीसीआई ने अब से कुछ ही देर पहले भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया और इसके कुछ ही देर बाद भारत की ए टीम का भी ऐलान कर दिया है। भारत की ए टीम साउथ अफ्रीका की ए टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है। साथ ही टीम में अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को भी जगह दी गई है। हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस स्क्वाड में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं। 

इन प्रमुख खिलाड़ियों को मिली टीम में एंट्री

तिलक वर्मा को भारतीय ए टीम की कमान बीसीसीआई ने सौंपी है। टीम में अभिषेक और रुतुराज के साथ ही रियान पराग, ईशान किशन, आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ी हैं, वहीं निशांत सिंधु, ​विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, प्रभसिमरन सिंह भी शामिल किए गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज वनडे के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जो काफी रोचक होने की उम्मीद है। इस बीच पहले संभावना जताई जा रही थी इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन बीसीसीआई ने कुछ और सोचते हुए नए प्लान पर काम किया है। 

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल

बीसीसीआई ने इस टीम को बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखा है कि इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण हो, जो दिख भी रहा है। जहां एक ओर कई इंटरनेशनल मैच खेल चुके खिलाड़ी इसमें शामिल किए गए हैं, वहीं काफी खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अभी तक अनकैप्ड हैं, यानी वे एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। इस बीच जो भी खिलाड़ी इस स्क्वाड में शामिल गए हैं, उनके पास मौका है कि बढ़िया खेल दिखाकर अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की करें। 

नई फौज तैयार करने की कोशिश

बीसीसीआई की कोशिश है कि इंडिया ए की टीम को इतना मजबूत किया जाए कि अगर सीनियर टीम में कभी जरूरत पड़े तो बैकअप मौजूद रहे। इसलिए​ खिलाड़ियों की नई फौज को तैयार किया जा रहा है। साथ ही दो सीनियर खिलाड़ियों को कप्तान और उपकप्तान की जिम्मेदारी देकर उन्हें भी तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले वक्त में काफी फायदेमंद साबित होगा। 

भारत ए की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी ने मारी एंट्री, उपकप्तान भी बना

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा अपडेट, इस सीरीज में खेलना मुश्किल, वापसी के लिए करना होगा इंतजार

Latest Cricket News