ऑस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। पहले दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और अब वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए हैं। टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 48.2 ओवर में ही आउट हो गई। भारत को 275 रनों की जरूरत है। ये सभी मुकाबले अनाधिकारिक हैं। आप यहां नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं। मैच पुडुचेरी में हो रहा है।
विल सदरलैंड और नाथन मैकस्वीनी ने की अच्छी बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत में ही अच्छी गेंदबाजी की। एक वक्त तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 87 रन पर ही पांच विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। तब कप्तान विल सदरलैंड और नाथन मैकस्वीनी ने पारी को संभालने का काम किया। नाथन मैकस्वीनी ने जबरदस्त तरीके से अपना शतक भी पूरा किया। उन्होंने 135 बॉल पर 123 रन बनाए। इसमें 13 चौके शामिल रहे। वहीं कप्तान विल सदरलैंड ने 68 बॉल पर 77 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के आए। हालांकि वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।
सूर्यांश शेडगे ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट झटके
भारत के गेंदबाजों की बात की जाए तो सूर्यांश शेडगे ने सात ओवर में 40 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। अरशद खान ने 8.2 ओवर में 48 रन खर्च किए और दो विकेट लिए। यश ठाकुर ने 9 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। निशांत संधू को भी एक विकेट मिला।
भारतीय टीम की कमान रुतुराज गायकवाड के हाथ में, ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नाथन मैकस्वीनी कर रहे हैं
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने जीत ली थी। सीरीज का पहला मैच भारत ने 162 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था, इसके बाद दूसरा मैच ड्रॉ रहा, यानी ये बराबरी पर समाप्त हुआ। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड कर रहे हैं। वहीं टीम में इंटरनेशनल मैच खेल चुके कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी विल सदरलैंड कर रहे हैं। वे भी एक इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट खेल चुके हैं।
11 अक्टूबर को खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज है, इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन सीचेम ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। इस सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जल्द ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है।
इंडिया A की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया A की प्लेइंग XI: सैम कोन्स्टास, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), नाथन मैकस्वीनी, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, विल सदरलैंड (कप्तान), टॉड मर्फी, स्पेंसर जॉनसन, रिले मेरेडिथ, महली बियर्डमैन।
Latest Cricket News