India A vs Australia A Highlights: एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में व्यस्त है। वहीं, इंडिया-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की मेजबानी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच 16 सितंबर से 19 सितंबर तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला गया था। हालांकि, ये मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट भी लखनऊ में खेला जा रहा है। इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 350 रन बना लिए हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन मैकस्वीनी ने 74 और जैक एडवर्ड्स ने 88 रन बनाए। भारत की तरफ से मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की। 28 ओवर में उन्होंने 93 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया-ए (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, विल सदरलैंड, कोरी रोचिसिओली, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): एन जगदीसन, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, मानव सुथार।
Latest Cricket News