1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत की पकड़ मजबूत, यहां देखें Score

LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत की पकड़ मजबूत, यहां देखें Score

भारत की ए टीम और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच इस वक्त टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मुकाबले पर कड़ी पकड़ बना रखी है। ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे पाना उसके लिए आसान नहीं होगा।

anshul kamboj- India TV Hindi
Image Source : PTI अंशुल कम्बोज

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ टारगेट रखा है, जिसके हासिल करने के लिए टीम बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन टीम के शुरुआती विकेट जल्दी जल्दी गिर गए हैं, जिससे टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मैच का लाइव स्कोर आप यहां देख सकते हैं। 

भारत को पहली पारी में ही मिल गई लीड

ऑस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो कि अनाधिकारिक हैं। पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 334 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसमें कुमार कुशाग्र का शतक भी शामिल रहा। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया ए की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो वो केवल 171 रन ही बना सकी। यानी भारत ने पहली पारी के आधार पर अच्छी लीड बना ली थी। 

ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने रखा बड़ा लक्ष्य 

इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, लेकिन केवल 199 रन ही बना सकी। हालांकि इसके बाद भी भारत की लीड 300 से अधिक रन की हो गई थी, जिसे अब ऑस्ट्रेलिया को हासिल करना है, लेकिन टीम शुरुआती झटकों से ही बिखर कर रह गई। यहां से लक्ष्य हासिल करना काफी ज्यादा मुश्किल काम होने वाला है। आज मैच का चौथा दिन चल रहा है और भारतीय टीम धीरे धीरे जीत की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। 

दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं

सीरीज के दौरान दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जिसका पहला मुकाबला अभी जारी है। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, ये भी अनाधिकारिक मैच होंगे। इसके लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 

इंडिया ए स्क्वाड: साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे

ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड: नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन संघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डॉगेट, लियाम हैचर, झाई रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप

Latest Cricket News