1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs AUS-A: कितने बजे शुरू होगा पहला अनऑफिशियल टेस्ट, कहां देख पाएंगे Live Streaming

IND-A vs AUS-A: कितने बजे शुरू होगा पहला अनऑफिशियल टेस्ट, कहां देख पाएंगे Live Streaming

भारत ऑस्ट्रेलिया 'ए' के ​​खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मैच 16 सितंबर से लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

Shreyas Iyer & Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI श्रेयस अय्यर & रोहित शर्मा

2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। इस सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 16 सितंबर से होने वाली है। दोनों मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मैच के शुरू होने से पहले फैंस के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मुकाबला कब शुरू होगा और फैंस इसको मोबाइल और टीवी पर कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

श्रेयस अय्यर इस सीरीज में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। उनके साथ साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ईश्वरन कई बार भारत की टेस्ट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को केवल दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है, इसलिए वे इस मैच में नहीं खेलेंगे।

कितने बजे से शुरू होगा पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच मंगलवार, 16 सितंबर से  खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे होगा। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

फैंस कहां देख पाएंगे पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। एक अच्छी बात ये है कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। क्रिकेट फैंस जियोस्टार के एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

IND-A vs AUS-A: इस मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया-ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (वीसी और डब्ल्यूके), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया-ए: जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिसिओली, लियाम स्कॉट

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: हाथ ने मिलाने के बाद के विवाद ने पकड़ा तूल, PCB ने कर दी किसकी छुट्टी

हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ धोनी और रोहित हैं उनसे आगे

Latest Cricket News