1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India A vs South Africa A: इंडिया ए ने जीता पहला ODI, गायकवाड़ के शतक से साउथ अफ्रीका ए को 4 विकेट से हराया

India A vs South Africa A: इंडिया ए ने जीता पहला ODI, गायकवाड़ के शतक से साउथ अफ्रीका ए को 4 विकेट से हराया

India A vs South Africa A: भारत ए और साउथ अफ्रीका ए का पहले वनडे में आमना-सामने हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने​ निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ए ने ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के दम पर 4 विकेट से मैच जीत लिया।

तिलक वर्मा- India TV Hindi
Image Source : GETTY तिलक वर्मा

India A vs South Africa A: इंडिया ए ने पहले ODI में साउथ अफ्रीका ए को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंडिया ए ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 117 रनों की पारी खेली।

भारत-ए: ईशान किशन (विकेटकीपर), रियान पराग, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मानव सुथार, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, नितीश कुमार रेड्डी।

दक्षिण अफ्रीका-ए: जेसन स्मिथ, सिनेथेम्बा केशिले, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), मार्केस एकरमैन (कप्तान), कोडी यूसुफ, जॉर्डन हरमन, मिहलाली मपोंगवाना, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबायोमजी पीटर, डेलानो पोटगिएटर, ओटनील बार्टमैन, रुबिन हरमन, त्शेपो मोरेकी, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी।

Latest Cricket News