IND A vs SA A: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीकी टीम के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें पहले दिन के खेल में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 255 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ए की टीम 221 रनों पर ढेर हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत-ए ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 78 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं।
Latest Cricket News