IND A vs SA A Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 417 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे, जिसके बाद अब चौथे यानी आखिरी दिन टीम इंडिया की नजरें जहां 10 विकेट हासिल करने पर होगी तो वहीं अफ्रीकी टीम को अभी जीत के लिए 392 रन और बनाने हैं। तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे के बल्ले का कमाल देखने को मिला, जिसमें जुरेल ने जहां 127 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं हर्ष दुबे 84 रन बनाने में कामयाब रहे, इसके अलावा इंडिया-ए टीम के कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से भी 65 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इसके दम पर टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाकर घोषित की थी।
Latest Cricket News