1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India A vs South Africa A: कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानिए मैच की टाइमिंग

India A vs South Africa A: कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानिए मैच की टाइमिंग

IND vs SA Live Streaming: भारतीय और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत पर सभी की निगाहें लगी होंगी, जो लंबे समय से मैदान से दूर हैं।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत और साई सुदर्शन

India A vs South Africa A Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इससे पहले भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच आमना-सामना होगा। दरअसल, साउथ अफ्रीका ए की टीम इस समय भारत दौरे पर है और 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज में इंडिया-ए टीम से भिड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज पर दोनों टीमों के फैंस की निगाहें लगी होगीं क्योंकि पहले मुकाबले से ऋषभ पंत लंबे समय बाद वापसी करते नजर आएंगे।

ऋषभ पंत को जुलाई इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे और तब से ही टीम से बाहर हैं। इस चोट के कारण ही पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए। पिछले 3 महीने से पंत रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अब घरेलू मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पंत इंडिया-ए टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पंत पर टिकी होंगी निगाहें

ऋषभ पंत के अलावा भारत ए की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन पर पहले मुकाबले में प्रदर्शन करने का दारोमदार होगा। इनमें साई सुदर्शन, तेज गेंदबाज खलील अहमद, युवा ऑलराउंडर अंशुल कंबोज, प्रतिभाशाली बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीसन शामिल हैं। वैसे तो साउथ अफ्रीका ए के स्क्वॉड में टेम्बा बावुमा भी शामिल हैं लेकिन वह दूसरे मुकाबले से टीम से जुड़ेंगे।

IND A vs SA A, 4 दिवसीय पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की डिटेल्स

तारीख: 30 अक्टूबर 2025
दिन: गुरुवार
वेन्यू: BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु
TV पर कहां देखें: टीवी पर इस मैच के लाइव ब्रॉडकास्ट होने की अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है

भारत ए: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन। 

साउथ अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, टेम्बा बावुमा (केवल दूसरे मैच के लिए), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ। 

यह भी पढ़ें:

दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मिली सर की उपाधि, 6 साल बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

VIDEO: बाबर आजम हुए डक पर आउट, 30 यार्ड भी नहीं पार करा सके गेंद, इस तरह गंवा दिया अपना विकेट

Latest Cricket News