IND A Women vs UAE Cricket Score: यूएई ने 7 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, ईशा ओजा ने खेली शानदार पारी
IND A Women vs UAE Cricket Score: वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी देखने को नहीं मिली है, जिसमें यूएई की टीम के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।

IND A Women vs UAE Cricket Score: वुमेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच इंडिया ए और यूएई के बीच खेला गया, जिसमें इस मुकाबले को यूएई की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 13 फरवरी को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में इंडिया ए की टीम के कप्तान राधा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए वुमेंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम के लिए अनुष्का शर्मा ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।
यूएई महिला टीम की तरफ से इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने के लिए ओपनिंग में उतरी ईशा ओजा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी। ईशा के अलावा एस धरणीधरका के बल्ले से भी 34 रनों की अहम पारी देखने को मिली। भारतीय महिला ए टीम की तरफ से राधा यादव, प्रेमा रावत और तनुजा कंवर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ACC की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में इंडिया 'ए', पाकिस्तान 'ए', यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें मौजूद हैं। हर एक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
यूएई के खिलाफ इस मैच के बाद इंडिया ए की टीम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सामना करेगी। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला भी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में ही होगा। जिसकी शुरुआत उस दिन भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे होगी। फैंस अब बेसब्री के साथ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
इंडिया ए वुमेन बनाम यूएई वुमेन मैच का लाइव स्कोर यहां देखें
Live updates : IND A Women vs UAE Live Cricket Score
-
February 13, 2026 3:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
यूएई ने दर्ज की एतरफा जीत
वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय महिला ए टीम और यूएई के बीच में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। यूएई महिला टीम को इस मैच में 131 रनों का टारगेट मिला था, जिसको उन्होंने 19.2 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यूएई की तरफ से ईशा ओजा ने नाबाद 72 रनों की अहम पारी खेली।
-
February 13, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
यूएई ने 18 ओवर्स में बनाए 117 रन
यूएई की महिला ए टीम ने भारतीय महिला ए टीम के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट में 131 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। अब उन्हें इस मुकाबले को जीतने के लिए बाकी बची 12 गेंदों में 14 रन और बनाने हैं।
-
February 13, 2026 3:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में यूएई ने बनाए 91 रन
यूएई और भारतीय महिला ए टीम के बीच में एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई की महिला टीम ने 131 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। ईआर ओजा 60 और एस धरणीधरका 16 रन बनाकर खेल रही हैं।
-
February 13, 2026 3:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद यूएई का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक यूएई की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। उनकी टीम को यहां से जीत के लिए 68 रन की जरूरत है। भारत को वापसी करने के लिए इस मैच में विकेट लेने होंगे।
-
February 13, 2026 2:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यूएई की धीमी शुरुआत
यूएई को इस मैच में धीमी शुरुआत मिली है। दो ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं। भारत को यहां पहले विकेट की तलाश है।
-
February 13, 2026 2:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यूएई के सामने जीत के लिए 131 रन का टारगेट
इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। यूएई को अब इस मैच को जीतने के लिए 131 रन बनाने होंगे।
-
February 13, 2026 2:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत को लगा आठवां झटका
टीम इंडिया को इस मैच में प्रेरणा रावत के तौर पर 8वां झटका लगा है। इस मैच में वो 7 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुई।
-
February 13, 2026 1:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
इंडिया ए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा 17.5 ओवर में पूरा किया है। क्रीज पर प्रेमा रावत और तनुजा कंवर मौजूद हैं।
-
February 13, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अर्धशतक लगाने चूकी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन वह फिफ्टी नहीं पूरा कर पाई। वह 45 बॉल पर 47 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन है।
-
February 13, 2026 1:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के छह बल्लेबाज लौटे पवेलिन
यूएई के खिलाफ मैच में भारत की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी है। मीनू मन्नी इस मैच में 9 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुई। इसके तुरंत बाद मदिवाला ममता भी पवेलियन लौट गई। उन्होंने 4 गेंदों में 1 रन बनाए।
-
February 13, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अनुष्का शर्मा कर रही हैं अच्छी बैटिंग
इंडिया ए टीम के लिए इस मैच में अनुष्का शर्मा अच्छी बैटिंग कर रही हैं। वह 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन है।
-
February 13, 2026 1:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया को लगा चौथा झटका
राधा यादव के रूप में इस मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। वह इस मैच में 10 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुई। 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।
-
February 13, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर का खेल हुआ खत्म
8 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया ए महिला टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। राधा यादव 7 और अनुष्का शर्मा 20 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रही हैं।
-
February 13, 2026 12:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
दिनेश वृंदा हुई आउट
ग्रुप स्टेज मैच में छठे ओवर में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। दिनेश वृंदा 16 रन बनाकर आउट हुई। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 3 चौके लगाए। छह ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन है।
-
February 13, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ही ओवर में टीम इंडिया को लगा दोहरा झटका
दूसरे ओवर में टीम इंडिया के दो-दो विकेट गंवा दिए हैं। हुमैरा काजी के बाद तेजल हसबनीस भी 3 बॉल पर एक रन बनाकर आउट हो गई। दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।
-
February 13, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने गंवाया पहला विकेट
मैच के दूसरे ही ओवर में टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा। हुमैरा काजी 3 रन बनाकर आउट हुईं। उनका विकेट समायरा धरनीधरका ने लिया है।
-
February 13, 2026 12:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया दिनेश वृंदा और हुमैरा काजी कर रही हैं ओपनिंग
इंडिया ए टीम के लिए इस मैच में दिनेश वृंदा और हुमैरा काजी ने पारी का आगाज किया है। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं।
-
February 13, 2026 12:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ग्रुप ए का हिस्सा है भारतीय टीम
एशिया कप राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया A महिला टीम को ग्रुप A में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ रखा गया है। ग्रुप B में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं।
-
February 13, 2026 12:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
यूएई के खिलाफ मैच में इंडिया ए वुमेंस टीम ने टॉस जीत लिया है। टीम की कप्तान राधा यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
February 13, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड के स्टैट्स
टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक कुल 106 टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों ने 52 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 119 रन है।
-
February 13, 2026 11:46 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया ए महिला टीम का स्क्वॉड यूएई के खिलाफ मैच के लिए
इंडिया ए महिला टीम: वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, नंदिनी कश्यप (विकेट कीपर), तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, हुमैरा काज़ी, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, ममता मादिवाला
-
February 13, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत के खिलाफ मैच के लिए यूएई का स्क्वॉड
यूएई का स्क्वॉड: ईशा ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), समायरा धरनीधरका, केजिया मिरियम सबिन, उडेनी चतुरिका, अथिगे सिल्वा, इंधुजा नंदकुमार, सिया गोखले, लावण्या केनी, सुरक्षा कोट्टे, वैष्णव महेश, रिनिता राजिथ, अर्चारा सुप्रिया, अल मसीरा जहांगीर, हीना होतचंदानी