A
Hindi News खेल क्रिकेट 15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच! इस बार किसी और देश में खेला जाएगा ये मुकाबला

15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच! इस बार किसी और देश में खेला जाएगा ये मुकाबला

पाकिस्तान की सरकार ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन महिला टीम के क्रिकेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

IND vs Pakistan- India TV Hindi Image Source : AFP भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं दी है। इस बीच भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच भी 15 फरवरी को ही मुकाबला होने वाला है। पाकिस्तान द्वारा मेंस क्रिकेट के मैच का बहिष्कार करने के फैसले का असर महिला क्रिकेट पर देखने को नहीं मिला है।

15 फरवरी को इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला जाएगा मैच

13 फरवरी से एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भी इंडिया ए और पाकिस्तान ए महिला टीमों के बीच मैच खेला जाना है। पाकिस्तान महिला A टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत महिला A से 15 फरवरी को भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला बैंकॉक में खेला जाएगा। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जिस दिन पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया था, उसी दिन इस एशिया कप के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान हुआ था। लेकिन उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के मैच कोई बहिष्कार करने का निर्देश नहीं दिया है।

क्या है इस मुकाबले की टाइमिंग?

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग की बात करें तो यह मैच मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होना था, वहीं राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा।

बीसीसीआई भी कर चुका है स्क्वॉड का ऐलान

वहीं बीसीसीआई ने भी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए राधा यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं अनुष्का शर्मा को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट का पहला एडिशन 13 से 22 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में यूएई (13 फरवरी), पाकिस्तान ए (15 फरवरी) और नेपाल (17 फरवरी) का सामना करेगी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसब्निस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तामणि कलिता, नंदिनी शर्मा।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 Warm-up: टीम इंडिया खेलेगी वार्मअप मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, ये रही तारीख

T20 World Cup 2026: भारत से नहीं खेला तो ऐसा होगा पाकिस्तान का शेड्यूल, इन टीमों से होगा मुकाबला

Latest Cricket News