A
Hindi News खेल क्रिकेट WCL 2025: इंडिया चैंपियंस के लिए इस तरह से खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, अब बचा सिर्फ ये रास्ता

WCL 2025: इंडिया चैंपियंस के लिए इस तरह से खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, अब बचा सिर्फ ये रास्ता

WCL 2025 में इंडिया चैंपियंस की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और वह प्वाइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

युवराज सिंह- India TV Hindi Image Source : GETTY Yuvraj Singh

India Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में तीन टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। इनमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीमें शामिल हैं। इंडिया चैंपियंस की टीम अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है और उसके लिए एक हल्की सी उम्मीद बची हुई है। प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइल के लिए एंट्री कर लेंगी।

प्वाइंट्स टेबल के आखिर में मौजूद है इंडिया चैंपियंस की टीम

युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस ने WCL 2025 में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उसने एक भी मैच नहीं जीता है और वह प्वाइंट्स टेबल के सबसे आखिर में मौजूद है। इंडिया चैंपियंस की टीम ने WCL 2025 में कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ टीम ने मैच नहीं खेला था। इसी वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया था। इंडिया चैंपियंस का एक अंक के साथ नेट रन रेट माइनस 1.852 है, जो उसकी सबसे बड़ी समस्या है।

चौथे नंबर पर है इंग्लैंड चैंपियंस की टीम

दूसरी तरफ इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने WCL 2025 में लीग स्टेज के अपने सारे 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है और तीन हारे हैं। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। तीन अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.809 है और वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है।

वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ दर्ज करनी होगी विशाल जीत

WCL 2025 में इंडिया चैंपियंस एक मैच बचा हुआ है, जो उसकी सेमीफाइनल के लिए आखिरी उम्मीद है। उसे ये मैच वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 29 जुलाई को खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया चैंपियंस को इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। ताकी उसका नेट रन रेट इंग्लैंड चैंपियंस के पार पहुंच पाए और फिर प्वाइंट्स टेबल के चौथे नंबर पर उसका रहना तय हो जाएगा। इसके बाद वह आराम से सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी, लेकिन इंडिया चैंपियंस के लिए वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें:

क्या रहा मैनचेस्टर टेस्ट का टर्निंग पॉइंट, कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया

आईसीसी ने हार के बाद लिया एक्शन, इस वजह से ठोक दिया जुर्माना; कप्तान ने मानी गलती

Latest Cricket News