A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में इतिहास रचने के पीछे वूमेन्स प्रीमियर लीग का बड़ा हाथ, सीरीज जीतने पर बोली भारतीय कप्तान

इंग्लैंड में इतिहास रचने के पीछे वूमेन्स प्रीमियर लीग का बड़ा हाथ, सीरीज जीतने पर बोली भारतीय कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में T20I सीरीज जीतने का श्रेय वूमेन्स प्रीमियर लीग यानी WPL को दिया है। हरमनप्रीत ने माना कि पिछले 3 WPL सीजन से खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिला।

Team India- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड में T20I सीरीज पर कब्जा करने के साथ ही इतिहास रच दिया। भारत ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र T20I मैच में इंग्लैंड को हराया था। उसके बाद से भारतीय टीम ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू और विदेशी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब आखिरी मैच में टीम की कोशिश 4-1 से सीरीज का समापन करने पर होगी। 

इंग्लैंड में मिली इस शानदार जीत के पीछे कप्तान हरनमनप्रीत कौर ने वूमेन्स प्रीमियर लीग यानी WPL का बड़ा हाथ बताया। उन्होंने चौथे T20I में जीत के बाद कहा कि हम वास्तव में आभारी हैं कि हम यह जीत गए। उन्हें अपनी टीम पर वास्तव में गर्व है जिस तरह से हमने यह सीरीज खेली। उस लय को हासिल करना वास्तव में महत्वपूर्ण था और जिस तरह से हम सभी ने योगदान दिया, उससे वह बहुत खुश हैं।

WPL से मिला काफी अनुभव

WPL का तीसरा सीजन इस साल की शुरुआत में समाप्त हुआ, जिसमें कई युवा भारतीय प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी और फिर टीम इंडिया में जगह बनाई। कौर ने इस टूर्नामेंट के प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा कि हम अब तक WPL के तीन सीजन खेल चुके हैं। इससे हमें काफी अनुभव मिला है। हम सभी ने वह टूर्नामेंट खेला था और हमें काफी सकारात्मकता मिली। यह एक अच्छा संकेत है कि अब हम इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

कौर ने कहा कि यहां आने से पहले हमारे घरेलू कैंप बहुत अच्छे रहे। हमने अपनी सभी योजनाओं पर काम किया और उसी के अनुसार हमने यहां सब कुछ लागू किया। सभी को अपनी भूमिका पता थी और उसी के अनुसार हम सभी ने खेला। 

बर्मिंघम में सीरीज का आखिरी मैच 

T20I सीरीज के पहले 4 में से 3 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अब 12 जुलाई को आखिरी और 5वां मुकाबला खेलने उतरेगी। ये मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैच में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

Latest Cricket News