1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों ODI सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया का बड़ा नुकसान हुआ है।

IND vs AUS- India TV Hindi
Image Source : PTI टीम इंडिया

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली और फिर टीम इंडिया पर ICC ने स्लो ओवर रेट का बड़ा जुर्माना ठोक दिया। तीसरे ODI में स्लो ओवर रेट के लिए भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 14 से 20 सितंबर तक भारत में खेली गई रोमांचक सीरीज का निर्णायक मुकाबला तीसरा वनडे रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ते हुए 125 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मेजबान भारत को कंगारू टीम ने 43 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।

हर ओवर के लिए लगा 5 प्रतिशत फाइन

ICC इंटरनेशनल पैनल की मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जो निर्धारित समय पर लक्ष्य से दो ओवर पीछे थी। ICC ने एक बयान में कहा कि स्लो ओवर रेट के अपराध के संबंध में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिये ICC कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.22 के तहत टीम के खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिये मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जायेगा।

कप्तान ने माना फैसला

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। स्लो ओवर रेट का यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर लॉरेन एजेनबाग और जननी नारायणन, थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन और फोर्थ अंपायर वृंदा राठी द्वारा लगाया गया था। इस तरह टीम इंडिया को सीरीज हार के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जो वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच एक बड़ी चेतावनी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त है, जिसका 30 सितंबर से आगाज होना है। टीम इंडिया गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें:

तेज गेंदबाज ने 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, वकील बनने के लिए क्रिकेट से तोड़ा नाता

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन पर मंथन, नीतिश रेड्डी और पडिक्कल पर टिकी निगाहें

Latest Cricket News