एशिया कप का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आबुधाबी स्टेडियम पर खेला गया और अब बारी दुबई की है। यहां के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम अपने सफर का आगाज आज से करने जा रही है। भारत और यूएई की टीमों के बीच टक्कर होगी। इस बीच आपको ये बात जान लेनी चाहिए कि भारतीय टीम ने दुबई में अब तक कितने टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उसमें जीत हार का आंकड़ा क्या है।
भारत ने दुबई में अब तक खेले हैं 10 टी20 इंटरनेशनल मैच
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारतीय टीम ने अब तक कुल मिलाकर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से भारत ने छह मुकाबले जीतने में कामयाबी हासिल की है और चार में उसे हार मिली है। यानी भारतीय टीम जीत का प्रतिशत 60 का है। भारतीय टीम ने यहां पर अब तक दो बार अफगानिस्तान को हराया है, वहीं एक एक बार पाकिस्तान, हांगकांग, नामिबिया और स्कॉटलैंड को हराने में सफलता हासिल की है। हालांकि इसे बहुत अच्छा रिकॉर्ड तो नहीं कहा जा सकता, क्योंकि चार मैचों में हार भी मिली है।
यूएई के खिलाफ ऐसा है टीम इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय टीम अब तक यूएई से केवल एक ही बार टी20 इंटरनेशनल में भिड़ी है। तब टीम इंडिया ने उसे नौ विकेट से हराया था। अब ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है कि भारत और यूएई की टीमें आमने सामने होंगी। इतना ही नहीं, वनडे की बात करें तो वहां भारत और यूएई की टीमें अब तक तीन बार आमने सामने आई हैं, यहां भी हर मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। यानी इस बात की तो पूरी गारंटी है कि इस मैच में जीत दर्ज करने में भारतीय टीम को कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली। देखना बस इतना है कि जीत कितनी बड़ी होगी।
आज शाम आठ बजे से शुरू होगा मुकाबला
भारत और यूएई के बीच मुकाबला बुधवार को भारतीय समय अनुसार रात ठीक आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े सात बजे टॉस होगा। हालांकि पहले मुकाबला शुरू होने का वक्त साढ़े सात ही तय किया गया था, लेकिन दुबई में इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है। धूप में खेलने से खिलाड़ी बीमार भी हो सकते हैं, इसलिए इसका वक्त आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। मुकाबला अगर पूरे 40 ओवर तक चला तो करीब पौने 12 बजे तक चलेगा, लेकिन अगर पहले ही खत्म हो गया तो बात अलग है।
यह भी पढ़ें
संजू सैमसन की ICC T20I Ranking में हुआ सुधार, अब पहुंचे इस नंबर पर
Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया
Latest Cricket News