1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI ODI और T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित, विराट और वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

IND vs WI ODI और T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित, विराट और वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू ODI और T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित और विराट दोनों को ODI टीम में जगह मिली है।

Team India- India TV Hindi
Image Source : AFP रोहित और विराट

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाईट बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने ODI और T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अलग-अलग टीम चुनी है। ODI में शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, T20I टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। तिलक वर्मा T20I टीम में उपकप्तान होंगे। सिलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा करने के अलावा रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का भी ऐलान कर दिया है।

ODI टीम में रोहित और विराट शामिल

ODI टीम में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान के साथ विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर जैसे बल्लेबाजों को भी टीम में जगह मिली है। ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी के साथ गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है। बता दें, नीतीश कुमार रेड्डी पहले एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन अब उन्हें टीम से हटा दिया गया है और अब वे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे।

हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स स्क्वाड से निकालकर ODI सीरीज में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ, T20I टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, मयंक यादव और प्रिंस यादव का कमबैक हुआ है।

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का फुल शेड्यूल

IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल

  • पहला ODI: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा ODI: 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • तीसरा ODI: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

IND vs WI T20I सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I: 6 अक्टूबर, लखनऊ
  • दूसरा T20I: 9 अक्टूबर, रांची
  • तीसरा T20I: 11 अक्टूबर, इंदौर
  • चौथा T20I: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
  • 5वां T20I: 16 अक्टूबर, बेंगलुरु

भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती बाहर, किसकी हुई एंट्री

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा, जॉस बटलर ने भी लगाई छलांग

Latest Cricket News