1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: एजबेस्टन में आखिर कितना है हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड? टीम इंडिया इसे कर पाएगी पार

IND vs ENG: एजबेस्टन में आखिर कितना है हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड? टीम इंडिया इसे कर पाएगी पार

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास कुल 244 रनों की बढ़त हो चुकी थी। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड को एक ऐसा टारगेट देने की चुनौती है जो सेफ हो।

India vs England- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भारत बनाम इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के स्टेडियम में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें अब तक तीन दिनों का खेल हो चुका है। पहले 2 दिनों का खेल जहां भारतीय टीम के नाम रहा था तो वहीं तीसरा दिन इंग्लैंड के नाम कहा जा सकता है, जिसमें उनकी तरफ से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की पहली पारी 587 रनों के स्कोर के मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 407 रन बनाए। इससे टीम इंडिया को कुल 180 रनों की बढ़त मिली। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। टीम इंडिया के पास अब कुल 244 रनों की बढ़त हो चुकी है, ऐसे टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड को कितना टारगेट देगी जो सेफ हो इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

एजबेस्टन में भारत के खिलाफ ही हुआ था हाईएस्ट रन चेज

इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 371 रनों के टारगेट को चौथी पारी में काफी आसान से चेज कर लिया था, जिसके बाद एजबेस्टन में हाईएस्ट रन चेज के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह 378 रनों का है। ये रनचेज इंग्लैंड ने भारत के ही खिलाफ साल 2022 में किया था, जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीता था। इस वेन्यू पर खेले गए टेस्ट मैच में किया था। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने की होगी ताकि इंग्लैंड को 400 या उससे अधिक रनों का टारगेट दिया जा सके।

एजबेस्टन में हुए अब तक के सबसे बड़े सफल रनचेज

इंग्लैंड - 378 रन (बनाम भारत) साल 2022

ऑस्ट्रेलिया - 282 रन (बनाम इंग्लैंड) साल 2023

इंग्लैंड -211 रन (बनाम न्यूजीलैंड) साल 1999

वेस्टइंडीज - 157 रन (बनाम इंग्लैंड) साल 1991

केएल राहुल पर टिकी सभी की नजरें

टीम इंडिया को यदि इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट मैच की चौथी पारी में 400 या उससे अधिक का टारगेट देना है तो ऐसे में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। राहुल का बल्ला पहली पारी में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया था, लेकिन दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वह 28 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में चौथे दिन वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं, इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ 2 बार हैट्रिक लेने से चूके भारतीय बॉलर्स, बनते-बनते रह गया ऐतिहासिक कीर्तिमान

IND vs ENG: लंबे समय से था इंतजार, गेंद से कहर बरपाने के बाद बोला भारतीय गेंदबाज

Latest Cricket News