1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI : भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के मैच, जानिए कहां देखें LIVE

IND vs WI : भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के मैच, जानिए कहां देखें LIVE

IND vs WI : टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का दौरा भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी मुश्किल होता है। भारतीय समय के अनुसार ये मैच रात में शुरू होते हैं।

Shikhar Dhawan and Nicholas Pooran- India TV Hindi
Image Source : PTI Shikhar Dhawan and Nicholas Pooran

Highlights

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले खेली जाएगी वन डे सीरीज
  • किसी प्राइवेट सैटेलाइट चैनल पर नहीं होगा मैचों का लाइव प्रसारण
  • वन डे मैच शाम सात बजे और टी20 मैच आठ बजे से होंगे शुरू

IND vs WI Live streaming  : टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टीम इंडिया का अगला मिशन अब वेस्टइंडीज टूर है। इंग्लैंड से टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने विंडीज के लिए उड़ान भी भर ली है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन के हाथों में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को पहले तीन वन डे मैच खेलने हैं, उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच क्रिकेट फैंस अब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के मैच वे टीवी और मोबाइल पर कहां देख पाएंगे। 

भारतीय समयानुसार देर रात तक चलते हैं वन डे मैच
टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज का दौरा भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी मुश्किल होता है। भारतीय समय के अनुसार ये मैच रात में शुरू होते हैं, इसलिए ये मैच लाइव देख पाना काफी मुश्किल भरा होता है। इस सीरीज की खास बात ये भी है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच किसी प्राइवेट चैनल पर नहीं दिखाए जाएंगे। ऐसा शायद पहली बार हो रहा है। इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा, वहीं फैनकोड पर भी दर्शक मैचों को लाइव देख सकते हैं। यानी अगर आप लाइव मैच देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स या फिर सोनी के स्पोर्ट्स चैनल पर जाएंगे तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। 

Image Source : INDIA TVIND vs WI Series

डीडी स्पोर्ट्स पर होगा मैचों का लाइव प्रसारण, फैनकोड पर भी देख सकते हैं 
इस बीच प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल का कहना है कि भारत में खेल और मनोरंजन की बात करें तो इसमें क्रिकेट सबसे पहले आता है। उनका कहना है कि डिजिलट का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है, इसके बाद भी भारी संख्या में दर्शक ऐसे हैं, जो टीवी पर भी लाइव मैचों को देखना पसंद करता है।  मयंक अग्रवाल ने बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के मैच डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाए जाएंगे। साथ ही फैनकोड भी अपने डिजिटल के माध्यम से इन मैचों का लाइव प्रसारण करेगा। यानी टीवी और ​डिजिटल दोनों पर दर्शक मैचों का आनंद ले सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वन डे सीरीज के मैच भारत के समय के अनुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे, जो देर रात तक चलेंगें क्योंकि वन डे मैच कम से कम आठ घंटे जरूर चलता है। वहीं टी20 मैचों की बात करें तो ये मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे, जो रात करीब 12 बजे तक खत्म हो जाएंगे। वन डे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन और त्रिनिदाद में खेले जाएंगे वहीं टी20 मैच त्रिनिदाद, सेंट किट्स एंड नेविस और लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

Latest Cricket News