1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Malaysia U19: भारतीय टीम ने दर्ज की एकतरफा 315 रनों से जीत, दीपेश देवेंद्रन ने लिए 5 विकेट

India vs Malaysia U19: भारतीय टीम ने दर्ज की एकतरफा 315 रनों से जीत, दीपेश देवेंद्रन ने लिए 5 विकेट

India U19 vs Malaysia U19: भारतीय अंडर 19 टीम ने एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में 315 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने 5 विकेट हासिल किए।

India U19 vs Malaysia U19- India TV Hindi
Image Source : ASIANCRICKETCOUNCIL @ACCMEDIA1 वैभव सूर्यवंशी

India vs Malaysia ACC U19 Asia Cup 2025: ACC अंडर-19 एशिया कप के 10वें मुकाबले में भारत और मलेशिया का आमना-सामना हुआ। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अभिज्ञान कुंडू के दोहरे शतक की मदद से भारत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। वेदांत त्रिवेदी ने शानदार 90 रनों की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने मलेशिया की टीम को 32.1 ओवर्स में 93 रनों पर समेट दिया। गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए।

भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

मलेशिया U19 (प्लेइंग XI): अजीब वाजदी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद अफिनिद, दीयाज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, मुहम्मद अकरम, हमजा पांगी, मुहम्मद फतहुल मुईन, नागिनेश्वरन सथनाकुमारन, जाशविन कृष्णमूर्ति, मुहम्मद नूरहानिफ।

Latest Cricket News