IND vs PAK LIVE: इंडिया U19 टीम ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला, आर्यवीर सहवाग पर रहेगी सबकी नजर
अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान लक्ष्य राज चंदानी ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।
भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
Live updates : IND U19 vs PAK U19 Live Updates
-
November 08, 2026 10:24 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
-
November 08, 2026 10:23 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
भारत U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान
-
November 08, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में इंडिया U19 की टीम ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
November 08, 2026 10:01 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
इस मैच के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान
-
November 08, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैच के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा