India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसे टीम इंडिया 170 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही और इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर्स में 402 रन बनाकर सिमट गई थी। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से इस मैच में 154 और ईशान किशन ने 125 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में खारोटी ने 4 जबकि राशिद खान तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की तरफ से लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिसके चलते वह 44.3 ओवर्स में 232 रन बनाकर सिमट गई।
अफगानिस्तान की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो रहमनुल्लाह गुरबाज से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह 41 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं रहतम शाह ने जरूर इस मैच में 79 रनों की पारी खेलने के साथ अपनी टीम के स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचाने के साथ इस मुकाबले में एक शर्मनाक हार से बचाने में अहम भूमिका अदा की। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे प्रिंस यादव भी 2 विकेट लेने में कामयाह रहे जबकि वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया। अब इस वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल समी।
Latest Cricket News