IND vs AFG, U19 WC: वैभव सूर्यवंशी से सेमीफाइनल में धमाके की उम्मीद, कब-कहां देख पाएंगे LIVE, जानें सब कुछ
india vs afghanistan semi final: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

IND vs AFG, U19 World Cup 2026 Live Streaming: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब उसकी भिड़ंत अफगानिस्तान की टीम से होगी। इस नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य फाइनल का टिकट हासिल करना होगा। इस सेमीफाइनल मैच से पहले एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में नाम वैभव सूर्यवंशी का है। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रहा था, लेकिन बल्ले से दम दिखाने की उनकी काबिलियत को देखते हुए अब उनसे विस्फोटक पारी की उम्मीद की जा रही है।
पाकिस्तान को हराकर मिला सेमीफाइनल का टिकट
भारत ने सुपर सिक्स राउंड के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में कनिष्क चौहान भारत की जीत के सबसे बड़े नायक बने। उन्होंने न सिर्फ 29 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली, बल्कि गेंद से भी विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन तक पहुंची। इसके जवाब में पाकिस्तान को रन रेट के समीकरण के हिसाब से 33.3 ओवर में 253 रन बनाने थे, लेकिन उसकी टीम इस लक्ष्य से काफी दूर रह गई और 194 रन पर सिमट गई।
फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर टीम इंडिया
अब सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दो टीमें सीधे खिताबी मुकाबले में प्रवेश करेंगी। पिछली बार जब भारत U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था, तो उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार हालांकि नई पीढ़ी के खिलाड़ी उस अधूरे सपने को पूरा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत और अफगानिस्तान के बीच यह अहम नॉकआउट मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में जगह बनाकर खिताबी जंग के लिए खुद को तैयार करेगी।
भारत U19 बनाम अफगानिस्तान U19 सेमीफाइनल डिटेल्स
- तारीख: 4 फरवरी 2026
- दिन: बुधवार
- वेन्यू: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
- समय: दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- टॉस: दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
IND vs AFG U19 सेमीफाइनल लाइव कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि, दर्शकों को मैच देखने के लिए सब्सक्राइब्ड अकाउंट से लॉग-इन करना जरूरी होगा।
TV पर कहां देख पाएंगे सेमीफाइनल मैच LIVE?
भारत बनाम अफगानिस्तान U19 सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। लाइव कवरेज टॉस से कुछ देर पहले शुरू होगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद इनान, एरॉन जॉर्ज, अभिग्यान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वेदांत त्रिवेदी।
अफगानिस्तान U19 टीम: महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादत, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नजीफ अमीरी, खातिर स्तानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वहीद जदरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।
यह भी पढ़ें:
तो इसलिए T20 वर्ल्ड कप छोड़ने का फैसला किया, पैट कमिंस का बड़ा खुलासा, IPL को लेकर दिया बड़ा अपडेट