India vs Afghanistan U19 World Cup SemiFinal LIVE Score: टीम इंडिया ने जीता मुकाबला, इंग्लैंड से फाइनल में होगा सामना
India vs Afghanistan U19 World Cup SemiFinal LIVE Score: अंडर 19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 311 रनों के टारगेट को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

India vs Afghanistan U19 World Cup SemiFinal LIVE Score: भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था जिसमें उन्होंने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 310 रनों का स्कोर बनाया। वहीं इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन टारगेट का पीछा करते हुए देखने को मिली। भारतीय टीम ने जहां 7 विकेट से मुकाबले को जीता तो वहीं उन्होंने इस लक्ष्य को सिर्फ 41.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में आरोन जॉर्ज ने जहां 115 रनों की पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 68 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की पारी खेली। अब भारतीय टीम का फाइनल मैच में 6 फरवरी को सामना इंग्लैंड की टीम से होगा।
आरोन जॉर्ज ने खेली मैच विनिंग शतकीय पारी
भारतीय अंडर-19 टीम इस मैच में जब 311 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी के 68 रन बनाकर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी आरोन जॉर्ज का बखूबी साथ दिया और दोनों के बीच 114 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली। आयुष इस मैच में 62 रन बनाकर आउट हुए। आरोन जॉर्ज ने एक छोर को संभाले रखा जिसमें उनके बल्ले से 104 गेंदों में 115 रनों की पारी देखने को मिली और उन्होंने टीम इंडिया की जीत को पक्का कर दिया। भारतीय टीम ने टारगेट 41.1 ओवर्स में हासिल करने के साथ फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके शतक
इस बीच अफगानिस्तान की पारी की बात की जाए तो उनकी ओर दो शतक इस मैच में लगे हैं। तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए के लिए आए फैसल शिनोजादा ने 93 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 110 रन बनाए, वहीं नंबर चार के बल्लेबाज उजैरउल्लाह नियाजी ने 86 बॉल पर 101 रन बनाए और वे आखिर तक आउट नहीं हुए। इन्हीं दो बल्लेबाजों की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 300 का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार करने में कामयाबी हासिल की है।
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।
अफगानिस्तान U19 टीम: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन।
Live updates : India vs Afghanistan live cricket score u19 world cup semi final
-
February 04, 2026 11:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी
इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ टीम इंडिया का यूथ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला है। भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 55 यूथ वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से वह 41 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं उन्हें सिर्फ 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
-
February 04, 2026 10:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना एक बहुत अच्छा एहसास
यह एहसास बहुत अच्छा है और वर्ल्ड कप फाइनल खेलना बहुत अच्छा है। हरारे स्टेडियम में कंडीशंस बहुत अच्छी हैं और हमारे सभी खिलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं और हम फाइनल मैच में बस सारी चीजें सामान्य रखनी होगी। बस अपना गेम खेलेंगे और मैदान पर अच्छा एटीट्यूड रखेंगे। हम मैदान पर अपना 110% देंगे। हम बस यह मैच जीतने की कोशिश करेंगे।
-
February 04, 2026 9:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहली बार अंडर-19 वनडे मैच में हुआ ऐसा
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से पहले तीन विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली। ये अभी तक किसी भी अंडर-19 वनडे मैच में पहली बार देखने को मिला है।
-
February 04, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने लगातार छठी बार बनाई फाइनल में जगह
भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाने के साथ लगातार छठी बार टूर्नामेंट के खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2016, 2018, 2020, 2022 और 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी।
-
February 04, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये 16वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें सभी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय टीम इस बार भी फाइनल मुकाबले में पहुंचने के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में 10वीं बार फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है
-
February 04, 2026 8:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने फाइनल में पक्की की जगह
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 311 रनों के टारगेट को 41.1 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा। भारतीय टीम की तरफ से सेमीफाइनल मुकाबले में ओपनिंग बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 115 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली।
-
February 04, 2026 8:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरोन जॉर्ज 115 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 300 के स्कोर पर तीसरा झटका आरोन जॉर्ज के रूप में लगा है, जो 104 गेंदों में 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को जीत के लिए अब सिर्फ 11 रन और बनाने हैं।
-
February 04, 2026 7:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आरोन जॉर्ज ने 95 गेंदों में पूरा किया शतक
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 311 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उसका पीछा करते हुए आरोन जॉर्ज के बल्ले से 95 गेंदों में शतकीय पारी देखने को मिली है। टीम इंडिया ने इस मैच में 37 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए हैं।
-
February 04, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 33 ओवर्स में बनाए 251 रन
भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 33 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत हासिल करने के लिए 60 रन और बनाने हैं। आरोन जॉर्ज 87 और विहान मल्होत्रा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 7:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 29 ओवर्स में बनाए 224 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 29 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। अब भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 87 रन 126 गेंदों में और बनाने हैं।
-
February 04, 2026 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारतीय कप्तान आउट
भारतीय कप्तान आयुष आउट हो गए हैं। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि टीम को जीत दिलाकर ही वापस आएंगे, लेकिन उसस पहले ही उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। उन्होंने 59 बॉल पर जबरदस्त 62 रन बनाए। इस दौरान चार छक्के और पांच चौके उनके बल्ले से आए।
-
February 04, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
25 ओवर में भारत के 200 रन
भारतीय पारी के 25 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 200 को पार कर गया है। जबकि अभी एक ही विकेट गिरा है। अब टीम इंडिया को यहां से बचे हुए 25 ओवर में 110 रनों की ओर जरूरत है। टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है।
-
February 04, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एरॉन के बाद आयुष का भी अर्धशतक
एरॉन जार्ज के बाद अब आयुष ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आयुष ने 43 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं एरॉन अभी 60 बॉल पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 186 रन बना लिए हैं।
-
February 04, 2026 6:48 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
22 ओवर बाद भारत का स्कोर
22 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। अब भारत को बचे हुए 28 ओवर में 127 और रनों की जरूरत है, जबकि उसके पास आठ विकेट शेष हैं।
-
February 04, 2026 6:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने पूरे किए 150 रन
भारत ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने 19 ओवर खत्म होने तक इतने रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। इस वक्त एरॉन जार्ज 45 और आयुष 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 6:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
15 ओवर में भारत का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। वैभव के आउट होने के बाद अब कप्तान आयुष और एरॉन जार्ज बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक जार्ज ने 36 और आयुष ने 22 रन बना लिए हैं।
-
February 04, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टीम इंडिया का सैकड़ा
भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। भारत ने 12 वें ओवर में इतने रन बना दिए हैं। अब तक भारत का एक विकेट गिरा है। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद कप्तान आयुष और एरॉन जार्ज ने मोर्चा संभाला हुआ है।
-
February 04, 2026 5:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर बाद भारत का स्कोर
10 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। अब एरॉन जार्ज और कप्तान आयुष क्रीज पर हैं।
-
February 04, 2026 5:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। भारत को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वो बरकरार नहीं रह पाई। वैभव ने तूफानी अंदाज में 33 बॉल पर 68 रन बनाए और पवेलियन चले गए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए।
-
February 04, 2026 5:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 24 बॉल पर पचासा ठोका है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के आए। उन्होंने छक्का लगाकर ही अपना अर्धशतक पूरा किया है। भारत का स्कोर सात ओवर में 73 रन हो गया है।
-
February 04, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 5 ओवर्स में बनाए 36 रन
भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे। वैभव सूर्यवंशी 23 और आरोन जॉर्ज 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 04, 2026 5:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दो ओवर में भारत का स्कोर
भारत ने पहले दो ओवर में 12 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जार्ज ओपनिंग कर रहे हैं। एरॉन ने चार और वैभव ने सात रन बनाए हैं। भारत को एक बड़े स्कोर को चेज करना है।
-
February 04, 2026 5:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की बैटिंग शुरू
भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जार्ज ने मोर्चा संभाल लिया है। भारत को एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है। जहां तेजी से रन बनें और विकेट भी ना जाएं। देखना होगा कि ये दोनों बल्लेबाज कैसा खेल दिखाते हैं।
-
February 04, 2026 4:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के खिलाफ पहली बार बना 300 से अधिक का स्कोर
अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2014 के अंडर 19 विश्व कप में आठ विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए थे।
-
February 04, 2026 4:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के सामने बड़ा टारगेट
अफगानिस्तान की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने पूरे 50 ओवर खेलकर 310 रन बना लिए हैं। अब भारत को ये मैच जीतने और फाइनल में जाने के लिए 311 रनों की जरूरत है। भारत के सामने बड़ा टारगेट है और अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी काफी शानदार है, इसलिए अब ये लक्ष्य आसान तो कतई नहीं होने वाला।
-
February 04, 2026 4:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान को चौथा झटका
अफगानिस्तान के चार विकेट गिर गए हैं। हालांकि टीम अब 300 रन के कीरब पहुंच चुकी है। बची हुई बॉल में टीम इसे पार कर पाएगी कि नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। भारतीय टीम सामने बड़ा रन चेज आने वाला है।
-
February 04, 2026 4:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फैसल शिनोजादा आउट
शतक लगाने के बाद आखिरकार फैसल शिनोजादा आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 15 चौके लगाए। उन्हें दीपेश देंवेद्रन ने आउट किया। उन्होंने 93 बॉल पर 110 रनों की पारी खेली।
-
February 04, 2026 4:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान ने पूरे किए 250 रन
अफगानिस्तान ने 250 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। टीम के अब तक केवल दो ही विकेट गिरे हैं। 45 ओवर समाप्त होने तक अफगानिस्तान का स्कोर 253 रन हो गया है। फैजल अपना शतक लगाने के बाद अभी भी नाबाद हैं।
-
February 04, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फैसल शिनोजादा का दमदार शतक
अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 87 बॉल खेलकर 102 रन बना दिए। उन्होंने इस पारी के दौरान पांच चौके लगाए। फैसल शिनोजादा की पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम अब बड़े स्कोर की अग्रसर है।
-
February 04, 2026 3:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
40 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर
अफगानिस्तान की पारी के 40 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने केवल दो विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। अब बचे हुए दस ओवर में टीम और ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की कोशिश करेगी। उसके पास पर्याप्त विकेट बचे हुए हैं।
-
February 04, 2026 3:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान का स्कोर
अफगानिस्तान ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक 32 ओवर हो गए हैं और टीम ने दो ही विकेट खोए हैं। अब यहां से या तो भारत को विकेट चालिए होंगे, नहीं तो विरोधी टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो जाएगी।
-
February 04, 2026 2:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
26 ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर
26 ओवर का खेल हो चुका है। अब तक अफगानिस्तान ने 121 रन बना लिए हैं और उसके दो विकेट गिर चुके हैं। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि अब जल्दी जल्दी विकेट लिए जाएं, ताकि विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका जाए।
-
February 04, 2026 2:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को मिली दूसरी बड़ी सफलता
अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। कनिष्क चौहान ने उस्मान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उस्मान ने 70 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली।
-
February 04, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral
20 ओवर में बने 98 रन
20 ओवर में अफगानिस्तान की टीम 100 के करीब पहुंच गई है। उस्मान और फैसल ने मिलकर 98 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरा विकेट चटकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
-
February 04, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
16 ओवर समाप्त
अफगानिस्तान ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 74 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। फैसल 17 और उस्मान 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अब दूसरा विकेट चटकाने की फिराक में हैं।
-
February 04, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 39 बॉल का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके आए। उन्हें दीपेश देवेंद्रन की बॉल पर अभिज्ञान कुंडू ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
-
February 04, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
50 रन के पार अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने 12वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। खालिद 31 और उस्मान 21 रन बनाकर नाबाद हैं। आरएस अंबरीश अपने 5 ओवर में 26 रन खर्च कर चुके हैं।
-
February 04, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत को पहले विकेट का इंतजार
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया सिक्स। अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी 10 ओवर तक विकेट बचाने में सफल हो गई है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप कर ली है। भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने की फिराक में हैं।
-
February 04, 2026 1:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
8 ओवर समाप्त
भारतीय गेंदबाज 8 ओवर बीत जाने के बाद भी पहला विकेट नहीं ले पाए हैं। अफगान सलामी जोड़ी ने 8 ओवर में 34 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। खालिद 20 और उस्मान 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को आज बेहतर खेल दिखाना होगा।
-
February 04, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले छह ओवर का खेल पूरा
पहले छह ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को पहली सफलता की जरूरत है। देखना होगा कि कब तक भारत विकेट लेने में कामयाब होता है।
-
February 04, 2026 1:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
चार ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर
चार ओवर का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान ने 19 रन बना लिए हैं। अभी कोई भी विकेट नहीं गिरा है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।
-
February 04, 2026 1:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत को चाहिए विकेट
अंडर 19 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने चार बार पहले बैटिंग की है। इसमें पहले 10 ओवर में कम से कम एक विकेट जरूर गंवाया है। दूसरी ओर भारत ने दो बार पहले बॉलिंग की है और पहले दस ओवर में में USA के खिलाफ 2 विकेट और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं।
-
February 04, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान की बैटिंग
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ओमसन सादत और खलील इस वक्त क्रीज पर हैं। अंबरीश की पहली ही बॉल पर चौका लगा गया है। यानी टीम का खाता बाउंड्री के साथ खुला है।
-
February 04, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
राष्ट्र गान के बाद शुरू होगा मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान की टीमें इस वक्त मैदान में आ चुकी है। मैच से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान होगा। इसके बाद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी शुरू होगी।
-
February 04, 2026 12:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान की अंडर19 प्लेइंग इलेवन
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान
-
February 04, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की U19 प्लेइंग इलेवन
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
-
February 04, 2026 12:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिज्ञान कुंडू पर भी रहेगा फोकस
भारतीय टीम की अब तक की कहानी की बात की जाए तो टॉप ऑर्डर की तेज शुरुआत के बाद मिडिल ऑर्डर को हल्का सा दबाव झेलना पड़ा है। अभिज्ञान कुंडू ने टीम को जोड़े रखा है। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस लेवल पर एक शानदार रिकॉर्ड के साथ आए हैं।
-
February 04, 2026 12:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर तक धाकड़ बल्लेबाज
भारतीय टीम बिना हारे पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रही है। टीम तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टॉप ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बड़ी पारी की तलाश में है। अभिज्ञान कुंडू, विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी का मिडिल ऑर्डर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वेदांत त्रिवेदी ने हाल के मैच में अपनी लय हासिल कर ली है। भारत के लिए दिक्कत की बात केवल इतनी है कि टीम की बैटिंग अभी तक पूरी तरह से एक साथ नहीं आई है। अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
-
February 04, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने कमाल का खेल इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिखाया है। कुछ को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर बल्लेबाजों के नाम रन हैं, जबकि बॉलिंग भी टॉप क्लास रही है। अगर भारत के लिए कोई चिंता की बात है, तो वह यह है कि टीम ने अपने सभी गेम बुलावेयो में खेले हैं और अब वे सेमीफाइनल के लिए हरारे में हैं। यहां टीम कैसा खेलती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
-
February 04, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एक ही मैच हारी है अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान का भी सेमीफाइनल तक का सफर शानदार रहा है। टीम ने एक ही मैच हारा है, जब उसे सुपर सिक्स मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। तब अफगानिस्तान की उनकी बैटिंग बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस टूर्नामेंट में अब तक इस टीम के लिए रन बनाना और टारगेट को डिफेंड करना उनका मंत्र रहा है।
-
February 04, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब तक एक भी मैच नहीं हारी है भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और अजेय है। इस बीच ध्यान रखने वाली बात ये है कि कुछ मौकों पर टीम की बल्लेबाजी दबाव में दिखी, लेकिन बावजूद इसके भारत ने मुश्किल हालात से उबरते हुए हर मैच में जीत हासिल की है। सेमीफाइनल में एक बार फिर टीम को कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जो अब तक उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं।
-
February 04, 2026 12:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड यूथ ODI
खेले गए कुल मुकाबले: 12
भारत जीता : 10
अफगानिस्तान जीता : 2 -
February 04, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अफगानिस्तान U19 टीम
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन।
-
February 04, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत U19 टीम
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।