IND vs AUS Gabba Test: गाबा टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया बना चुका है 405 रन
IND vs AUS Gabba Test: ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से लगभग पूरी तरह से धुल जाने के बाद दूसरे दिन बिल्कुल खलल नहीं देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए थे।

IND vs AUS Gabba Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच का आगाज ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हो गया है, जिसमें पहले दिन के खेल में मौसम की मार देखने को मिली। वहीं दूसरे दिन के खेल में बारिश का बिल्कुल भी खलल देखने को नहीं मिला। दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा जिसमें ट्रेविस हेड के बल्ले से जहां 152 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं स्टीव स्मिथ 101 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का कमाल देखने को मिला जो 5 विकेट अब तक हासिल कर चुके हैं।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर
Live updates : IND vs AUS Gabba Test Match Day 2 Live Updates
-
December 15, 2024 1:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए थे। दूसरा दिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के नाम रहा जिसमें हेड ने 152 तो वहीं स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी में बुमराह 5 विकेट लेने में कामयाब रहे।
-
December 15, 2024 1:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 385 के स्कोर पर गंवाया अपना 7वां विकेट
ऑस्ट्रेलियाई टीम को गाबा टेस्टे मैच में 385 के स्कोर पर 7वां झटका कप्तान पैट कमिंस के रूप में लगा है जो 20 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं। अब एलेक्स कैरी का साथ देने मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
-
December 15, 2024 12:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 94 ओवर्स में बनाए 360 रन
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 94 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए थे, जिसमें एलेक्स कैरी 22 और पैट कमिंस 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 12:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
जसप्रीत बुमराह ने दिलाया ट्रेविस हेड का विकेट
जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को 152 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना छठा विकेट 327 के स्कोर पर गंवा दिया है। अब एलेक्स कैरी का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने पैट कमिंस उतरे हैं।
-
December 15, 2024 12:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मिचेल मार्श को बुमराह ने भेजा पवेलियन
गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 326 के स्कोर पर 5वां विकेट मिचेल मार्श के रूप में गंवा दिया है, जो 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अब ट्रेविस हेड जो 152 रन बनाकर खेल रहे हैं उनका साथ देने के लिए एलेक्स कैरी बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
December 15, 2024 11:50 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्टीव स्मिथ को बुमराह ने भेजा पवेलियन
ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 316 के स्कोर पर चौथा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा है जो 101 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं। अब ट्रेविस हेड का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने मिचेल मार्श उतरे हैं।
-
December 15, 2024 11:40 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्मिथ ने गाबा में लगाया जोरदार शतक
गाबा के मैदान पर दूसरे दिन के खेल में स्टीव स्मिथ के बल्ले से भी जोरदार शतकीय पारी देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 82 ओवर्स का खेल होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए थे, जिसमें स्मिथ 100 वहीं हेड 146 रन बनाकर खेल रहे थे।
-
December 15, 2024 11:31 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने ली दूसरी नई बॉल
गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 80 ओवर्स का खेल पूरा होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 95 और ट्रेविस हेड 135 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 10:56 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71 ओवर्स में 237 रन
गाबा टेस्ट मैच में दूसरे दिन के आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 71 ओवर्स का खेल होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 106 और स्टीव स्मिथ 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 10:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ट्रेविस हेड ने पूरा किया अपना शतक
गाबा के मैदान पर ट्रेविस हेड के बल्ले का दम फैंस को देखने को मिला जिसमें दूसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन में वह इस सीरीज में लगातार अपनी दूसरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। हेड ने सिर्फ 115 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके शामिल हैं।
-
December 15, 2024 10:07 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 65 ओवर्स में बनाए 205 रन
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 65 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं, जिसमें ट्रेविस हेड 88 और स्टीव स्मिथ 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 9:55 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 62 ओवर्स में बनाए 184 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 62 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 48 और ट्रेविस हेड 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
December 15, 2024 9:30 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ट्रेविस हेड ने पूरा किया अपना अर्धशतक
गाबा के मैदान पर खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 56 ओवर्स का खेल होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। हेड 52 और स्मिथ 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
December 15, 2024 8:59 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर्स में बनाए 127 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 49 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। स्मिथ 31 और हेड 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 8:38 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44 ओवर्स में 110 रन
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन में लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 44 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 21 और स्टीव स्मिथ 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 7:52 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लंच के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 104 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में पहले सेशन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। हेड 20 और स्मिथ 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 7:37 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 39 ओवर्स में बनाए 95 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 39 ओवर्स का खेल होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 23 और ट्रेविस हेड 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 7:04 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नितीश रेड्डी ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता
गाबा टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में तीसरा विकेट मार्नश लाबुशेन के रूप में मिला है जिनको नितीश रेड्डी ने 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट 75 के स्कोर पर गंवाया है।
-
December 15, 2024 6:38 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर्स में बनाए 62 रन
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 29 ओवर्स के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 10 और लाबुशेन 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 6:12 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया ने 24 ओवर्स में बनाए 53 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 24 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन 7-7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
December 15, 2024 6:00 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21 ओवर्स में 44 रन
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 21 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 4 और स्टीव स्मिथ 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 15, 2024 5:47 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मैक्सविनी को बुमराह ने किया आउट
गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 38 के स्कोर पर दूसरा झटका नाथन मैक्सविनी के रूप में लगा है जो 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर स्टीव स्मिथ उतरे हैं, जिसमें उन्हें मार्नश लाबुशेन का साथ मिला है।
-
December 15, 2024 5:35 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बुमराह ने ख्वाजा को 21 के स्कोर पर किया आउट
गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 21 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना पहला विकेट 31 के स्कोर पर गंवाया है। अब बल्लेबाजी करने के लिए मार्नश लाबुशेन उतरे हैं।
-
December 15, 2024 5:30 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
आज के तीनों सेशन का रहेगा ये समय
भारतीय समयानुसार आज के तीनों सेशन का समय
पहला सेशन - सुबह 5:20 से लेकर 7:50 तक
दूसरा सेशन - सुबह 8:30 से लेकर 10:30 तक
तीसरा सेशन - सुबह 10:50 से लेकर दोपहर 12:50 बजे तक (कट ऑफ समय - दोपहर 1:20 तक)
-
December 15, 2024 5:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 ओवर्स में 29 रन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैक्सविनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
December 15, 2024 5:22 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ब्रिस्बेन में दूसरे दिन के खेल की हुई शुरुआत
ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। आज के दिन कम से कम 98 ओवर्स फेंके जाएंगे।