IND vs AUS 3rd Test 4th Day: टीम इंडिया ने बचाया फॉलोऑन, बुमराह-आकाश दीप का कमाल; चौथे दिन का खेल खत्म
IND vs AUS 3rd Test Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। चौथे दिन केएल राहुल, रवींद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए हैं।
India vs Australia 3rd Test Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। मैच का चौथा दिन खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए। मैच के चौथे दिन केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। लेकिन वह 84 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 77 रन बनाए।
IND vs AUS 3rd Test मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND vs AUS 3rd Test Live
- December 17, 2024 2:28 PM (IST) Posted by Govind Singh
चौथे दिन का खेल हुआ खत्म
चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जसप्रीत बुमराह 10 रन और आकाश दीप 27 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
- December 17, 2024 1:27 PM (IST) Posted by Govind Singh
टीम इंडिया ने बचाया फॉलोऑन
भारतीय टीम ने फॉलोऑन बचा लिया है। टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने दमदार बल्लेबाजी की है। इन दोनों की वजह से ही टीम इंडिया फॉलोऑन बचा लिया है।
- December 17, 2024 12:46 PM (IST) Posted by Govind Singh
बुमराह ने पैट कमिंस पर लगाया छक्का
जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस के ऊपर लंबा छक्का लगाया। वह अभी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं।
- December 17, 2024 12:35 PM (IST) Posted by Govind Singh
रवींद्र जडेजा हुए आउट
रवींद्र जडेजा बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह 77 रनों की पारी खेलने के बाद पैट कमिंस को विकेट देकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया को फॉलोऑन टालने के लिए अभी भी 33 रनों की जरूरत है।
- December 17, 2024 12:19 PM (IST) Posted by Govind Singh
मोहम्मद सिराज हुए आउट
मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं और वह एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं।
- December 17, 2024 11:57 AM (IST) Posted by Govind Singh
200 रनों के पार हुआ टीम इंडिया का स्कोर
भारतीय टीम ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद सिराज एक रन और रवींद्र जडेजा 65 रन बनाकर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 11:36 AM (IST) Posted by Govind Singh
नितीश रेड्डी लौटे पवेलियन
नितीश रेड्डी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और काफी देर से क्रीज पर टिके हुए थे। लेकिन वह 61 रन बनाकर 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने अपना 7वां विकेट गंवाया है।
- December 17, 2024 11:14 AM (IST) Posted by Govind Singh
55 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
55 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 57 रन और नितीश कुमार रेड्डी 10 रन बनाकर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 11:02 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश के बाद फिर शुरू हुआ खेल
बारिश के बाद एक बार फिर खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। भारतीय टीम फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 66 रन दूर है।
- December 17, 2024 10:54 AM (IST) Posted by Govind Singh
11 बजे शुरू होगा खेल
गाबा के मैदान पर बारिश रुक गई है और मैच 11 बजे तक शुरू होने की संभावना है।
- December 17, 2024 10:30 AM (IST) Posted by Govind Singh
गाबा में हो रही मूसलाधार बारिश
गाबा के मैदान पर मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं पिच को पूरी तरह से कवर किया गया है। ऐसे में अब चौथे दिन खेल का होना मुश्किल लग रहा है।
- December 17, 2024 10:14 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश ने फिर दी दस्तक
मैच में बारिश ने फिर से बारिश आई गई है। इसी वजह से सभी प्लेयर्स को ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा है। भारतीय टीम ने अभी तक 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं।
- December 17, 2024 9:45 AM (IST) Posted by Govind Singh
रवींद्र जडेजा ने पूरा किया अर्धशतक
रवींद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 82 गेंदों में 50 रन बनाकर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- December 17, 2024 9:44 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ खेल
बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। इन दोनों प्लेयर्स से भारतीय फैंस को अब बड़ी आस है।
- December 17, 2024 9:09 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश की वजह से रुका खेल
गाबा के मैदान पर फिर से बारिश आ गई है और इसी वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया है। भारतीय टीम ने अभी तक 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
- December 17, 2024 8:20 AM (IST) Posted by Govind Singh
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने बनाए 167 रन
भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी 7 रन और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 7:56 AM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम का स्कोर हुआ 150 रनों के पार
भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
- December 17, 2024 7:53 AM (IST) Posted by Govind Singh
केएल राहुल हुए आउट
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अपने शतक से चूक गए और आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका 84 रनों के स्कोर पर स्टीव स्मिथ ने शानदार कैच पकड़ा है। टीम इंडिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
- December 17, 2024 7:27 AM (IST) Posted by Govind Singh
संभल कर बैटिंग कर रहे राहुल-जडेजा
37 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 77 रन और रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 7:26 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश के बाद दोबारा खेल हुआ शुरू
बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। इस मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की उम्मीद बने हुए हैं। वह इस समय 77 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं और रवींद्र जडेजा उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।
- December 17, 2024 6:42 AM (IST) Posted by Govind Singh
बारिश की वजह से रुका खेल
ब्रिसबेन के मैदान पर अभी बारिश ने दस्तक दी है। इसी वजह से खेल रुका और ग्राउंड पर कवर लाए गए हैं। भारतीय टीम ने अभी तक पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं।
- December 17, 2024 6:40 AM (IST) Posted by Govind Singh
100 रनों के पार पहुंचा भारत का स्कोर
भारतीय टीम ने अभी तक 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 6 रन और केएल राहुल 66 रन बनाकर मौजूद हैं। राहुल क्रीज के एक छोर पर टिके हुए हैं।
- December 17, 2024 5:58 AM (IST) Posted by Govind Singh
केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जहां दूसरे भारतीय गेंदबाज विकेट पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। वहीं राहुल ने सूझबूझ भरी पारी खेली है। वह अभी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 5:56 AM (IST) Posted by Govind Singh
70 रनों के पार पहुंचा भारतीय टीम का स्कोर
24 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 45 रन और रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले मौजूद हैं।
- December 17, 2024 5:53 AM (IST) Posted by Govind Singh
कप्तान रोहित शर्मा ने किया निराश
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वह 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।
- December 17, 2024 5:40 AM (IST) Posted by Govind Singh
60 रनों के पार पहुंचा स्कोर
भारतीय टीम ने अभी तक 21 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 41 रन और रोहित शर्मा एक रन बनाकर मौजूद हैं।
- December 17, 2024 5:32 AM (IST) Posted by Govind Singh
राहुल कर रहे बेहतरीन बैटिंग
भारतीय टीम ने अभी तक 19 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा एक रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर मौजूद हैं। राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- December 17, 2024 5:29 AM (IST) Posted by Govind Singh
पहली गेंद पर ही छूटा राहुल का कैच
चौथे दिन की शुरुआत के पहले ओवर में ही केएल राहुल का कैच छूट गया है। तब पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे।
- December 17, 2024 5:25 AM (IST) Posted by Govind Singh
चौथे दिन का खेल हुआ शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल मौजूद हैं। टीम इंडिया ने अभी चक चार विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।
