1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन

IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन

IND-W vs AUS-W: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान टीम की पकड़ काफी मजबूत थी। टीम इंडिया पहले ही दिन अपनी पहली पारी में 198 के स्कोर पर सिमट गई, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने पर 98 रन बना लिए थे।

IND W vs AUS W Test- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला

IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय महिला टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर पूरी तरह से सही साबित कर दिया। इस पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम अपनी पहली पारी में जहां 198 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई थी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे, जिसमें वह अभी भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर से 102 रन पीछे हैं।

टीम इंडिया की तरफ से इस पिंक बॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्ज का ही थोड़ा कमाल देखने को मिला जो 52 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सकी। वहीं इसके अलावा काश्वी गौतम ने 34 जबकि शेफाली वर्मा ने 35 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में पहली पारी में एनाबेल सदरलैंड ने 4 विकेट तो लूसी हेमिल्टन ने तीन विकेट अपने नाम किए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिस पेरी 43 और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही थी। वहीं इससे पहले एलिसा हीली, फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल पवेलियन लौट गई थी। गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से अब तक सयाली सतघरे ने 2 जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट हासिल किया है।

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडिया वुमेंस: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया वुमेंस: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एलिसा हीली (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, डार्सी ब्राउन

Latest Cricket News