A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND- W vs AUS-W: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम, टीम इंडिया पर पारी से हार का खतरा

IND- W vs AUS-W: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम, टीम इंडिया पर पारी से हार का खतरा

IND- W vs AUS-W: पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए थे।

Indian Womens team- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI WOMEN भारतीय महिला टीम

IND- W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच पर्थ के वाका स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरी पारी में 105 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे। इससे पहले दूसरे दिन के खेल में कंगारू महिला टीम की पहली पारी 323 रनों के स्कोर पर जाकर सिमटी, जिसमें उनकी तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने शानदार 129 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर 198 रनों के मुकाबले 125 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं अब तीसरे दिन के खेल में कंगारू टीम की नजरें बढ़त के बाकी बचे 20 रनों से पहले टीम इंडिया के चार विकेट हासिल करने पर रहने वाली है, ताकि इस मैच को पारी के अंतर से अपने नाम किया जा सके।

 

Latest Cricket News