1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दी मात, ODI सीरीज 1-1 से बराबर

जो रूट की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दी मात, ODI सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा ODI मैच खेला जा गया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 44 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 234 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AFP इंग्लैंड बनाम भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में दूसरा ODI मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़े। विराट ने 66 गेंदों पर 65 रन जड़े। वहीं, अय्यर ने 71 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, साकिब महमूद ने 2 विकेट अपने नाम किए। टीम इंडिया के 233 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। इंग्लैंड की जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने 99 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। बता दें, पहला ODI टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। अब तीसरा और आखिरी ODI मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। केएल राहुल बीमारी के कारण नहीं खेले। केएल की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। 

गौरतलब है कि पहले ODI में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 258 रन पर रोक दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर 259 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रन बनाए। हालांकि वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में चार विकेट झटके और फिर बल्लेबाजी में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। उनकी हरफनमौला प्रदर्शन ने इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

Latest Cricket News