IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीत सीरीज को रखा जीवित, राजकोट में 26 रनों से जीता मुकाबला
IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 26 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को अभी भी जीवित रखा हुआ है। इस मैच में टीम इंडिया को 172 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 145 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।

IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद तीसरे मैच में शानदार वापसी करने के साथ उसे 26 रनों से अपने नाम किया है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की जगह पर मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था। वहीं इंग्लैंड ने पहले ही इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें बेन डकेट ने 51 जबकि लियम लिविंगस्टन ने 43 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट अपने नाम किए।
172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की इस मुकाबले में शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 31 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कप्तान सूर्या भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। हार्दिक पांड्या ने जरूर एक छोर से पारी को संभालते हुए जीत की तरफ टीम को लेकर जाने का प्रयास किया लेकिन वह भी 40 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 145 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं जोफ्रा आर्चर और ब्रेंडन कार्से ने 2-2 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का स्कोर
Live updates : IND vs ENG 3rd T20I
-
January 28, 2025 10:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राजकोट में टीम इंडिया को मिली 26 रनों से हार
भारतीय टीम को राजकोट के मैदान पर खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में 172 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला जाएगा।
-
January 28, 2025 10:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मोहम्मद शमी सिर्फ 7 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी जीत को लगभग पक्का कर लिया है, जिसमें टीम इंडिया को 140 के स्कोर पर 8वां झटका मोहम्मद शमी के रूप में लगा है जो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
-
January 28, 2025 10:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर लौटे पवेलियन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं, जिसमें उन्होंने 131 के स्कोर 7वां विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में हासिल किया। हार्दिक 35 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर जेमी ओवरटन का शिकार बने।
-
January 28, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने गंवाया अपना छठा विकेट
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 123 के स्कोर पर छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा है जो 15 के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।
-
January 28, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को जीत के लिए चाहिए अब 50 रन
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 50 रन और बनाने हैं।
-
January 28, 2025 10:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया को आखिरी 5 ओवर्स में जीत के लिए चाहिए 72 रन
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आखिरी 5 ओवर्स में अब जीत के लिए 72 रन और बनाने हैं। टीम इंडिया ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 22 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 9:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
13 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 86 रन
भारतीय टीम ने 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 12 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 42 गेंदों में 86 रन और बनाने हैं।
-
January 28, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम को लगा 5वां झटका
इंग्लैंड के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 85 के स्कोर पर 5वां झटका वॉशिंग्टन सुंदर के रूप में लगा है जो सिर्फ 6 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
January 28, 2025 9:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर्स में 85 रन
भारतीय टीम ने 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 12 और वॉशिंग्टन सुंदर 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
10 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 78 रन
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। वॉशिंग्टन सुंदर 2 और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब बाकी बचे 10 ओवर्स में जीत के लिए 94 रन बनाने हैं।
-
January 28, 2025 9:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 9 ओवर्स में बनाए 72 रन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए बाकी बचे 11 ओवर्स में 100 रन और बनाने हैं।
-
January 28, 2025 9:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तिलक वर्मा 18 रन बनाकर हुए आउट
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 68 के स्कोर पर चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा है, जो लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद को समझने में भूल कर गए और बोल्ड हो गए।
-
January 28, 2025 9:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
7 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 62 रन
भारतीय टीम ने 7 ओवर्स खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 62 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 14 और हार्दिक पांड्या तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 9:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर 6 ओवर्स में 51 रन
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 5 जबकि हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 9:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सूर्यकुमार यादव ने एकबार फिर किया निराश
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 48 के स्कोर पर तीसरा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है जो 14 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
January 28, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 5 ओवर्स में बनाए 48 रन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 4 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब 90 गेंदों में जीत के लिए 124 रन चाहिए।
-
January 28, 2025 9:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपना दूसरा विकेट 31 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया है जो 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलने के बाद ब्रायडन कार्से का शिकार बने।
-
January 28, 2025 9:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर तीन ओवर्स में 23 रन
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 16 और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 9:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 16 के स्कोर पर गंवाया अपना पहला विकेट
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 के स्कोर पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है जो 3 के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
January 28, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Govind Singh
2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
2 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 3 रन और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
January 28, 2025 8:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहले ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 3 रन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले ओवर का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा एक और संजू सैमसन 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक और संजू की ओपनिंग जोड़ी उतरी मैदान पर
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 172 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी मैदान बल्लेबाजी करने उतरी है।
-
January 28, 2025 8:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 20 ओवर्स में बनाए 171 रन
इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की पारी में बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए तो वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हासिल किए।
-
January 28, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
19 ओवर्स में इंग्लैंड का स्कोर 162 रन
इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। आदिल रशीद 8 और मार्क वुड 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 8:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हार्दिक पांड्या ने लियम लिविंगस्टन का विकेट किया हासिल
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट लियम लिविंगस्टन के रूप में गंवा दिया है। लिविंग्सटन ने हार्दिक की गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे ध्रुव जुरेल ने उनका शानदार कैच लपका और वह 43 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
-
January 28, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
17 ओवर्स में इंग्लैंड का स्कोर 146 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। लियिम लिविंगस्टन 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे जबकि आदिल रशीद ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
-
January 28, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किया अपना 5वां विकेट
राजकोट के स्टेडियम में वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने जोफ्रा आर्चर का विकेट हासिल करने के साथ अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया है। इंग्लैंड की टीम ने 127 के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवाया है।
-
January 28, 2025 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कार्से को को वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया पवेलियन का रास्ता
वरुण चक्रवर्ती का इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में जारी तीसरे टी20 मैच में गेंद से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने अपना चौथा विकेट ब्रायडन कार्से के रूप में हासिल किया है, जो 3 के स्कोर पर आउट हुए। इंग्लैंड ने अपना 7वां विकेट 127 के स्कोर पर गंवाया है।
-
January 28, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवर्स में 116 रन
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की तरफ से एकबार फिर से खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होने 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद जहां सिर्फ 116 रन बनाए हैं तो वहीं 6 विकेट भी गंवा दिए हैं। लिविंगस्टन 15 जबकि कार्से एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाजी में भारत की तरफ से अब तक वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट हासिल किए हैं।
-
January 28, 2025 8:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड की टीम ने गंवाया अपना छठा विकेट
जोस बटलर और बेन डकेट के पवेलियन लौटने के साथ इंग्लैंड के लगातार अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 115 के स्कोर पर अपना छठा विकेट जेमी ओवरटन के रूप में गंवा दिया है जो बिना खाता खोले वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए।
-
January 28, 2025 7:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रवि बिश्नोई की गेंद पर हैरी ब्रूक हुए बोल्ड
इंग्लैंड की टीम ने 108 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गंवा दिया है, जो रवि बिश्नोई की स्पिन गेंद को नहीं समझ पाए और 8 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए। अब लिविंगस्टन का साथ देने जेमी स्मिथ बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
January 28, 2025 7:57 PM (IST) Posted by Govind Singh
12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
12 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन 9 रन और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
January 28, 2025 7:56 PM (IST) Posted by Govind Singh
11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
11 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन 2 रन और हैरी ब्रूक 4 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
January 28, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेन डकेट 51 रन बनाकर बने अक्षर पटेल का शिकार
इंग्लैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट राजकोट के स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 51 के निजी स्कोर पर अपना विकेट अक्षर पटेल की गेंद पर गंवा बैठे। इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट 87 के स्कोर पर गंवाया है। अब हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को भेजा पवेलियन
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 83 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान जोस बटलर के रूप में लगा है जो 24 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
January 28, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
8 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 74 रन
इंग्लैंड की टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। जोस बटलर 23 और बेन डकेट 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 7 ओवर्स में बनाए 65 रन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 40 और बटलर 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
January 28, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पहले 6 ओवर्स में इंग्लैंड का स्कोर 52 रन
राजकोट के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 18 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं बटलर 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड का स्कोर 49 रन
बेन डकेट की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए थे। जोस बटलर 6 रन जबकि बेन डकेट 14 गेंदों में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेन डकेट कर रहे आक्रामक बल्लेबाजी
इंग्लैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट तीसरे टी20 मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड ने चार ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 9 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं बटलर भी 5 रन बना चुके हैं।
-
January 28, 2025 7:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने तीन ओवर में बनाए 21 रन
इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से तीसरे ओवर में बेन डकेट ने एक छक्का भी लगाया। डकेट 12 और बटलर 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने 2 ओवर्स में बनाए 12 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 6 और जोस बटलर एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर हुए आउट
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट 7 के स्कोर पर फिल सॉल्ट के रूप में गंवा दिया है। सॉल्ट सिर्फ 5 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक शर्मा को अपना कैच थमा बैठे।
-
January 28, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने पहले ओवर में बनाए 6 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 5 और बेन डकेट एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 28, 2025 6:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
मोहम्मद शमी की 435 दिन बाद हो रही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में तीसरे टी20 मैच के लिए एक बदलाव देखने को मिला है, जिसमें अर्शदीप सिंह की जगह पर मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है जो 435 दिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
-
January 28, 2025 6:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड टीम की तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
-
January 28, 2025 6:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
-
January 28, 2025 6:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने जीता टॉस
राजकोट के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है।
-
January 28, 2025 6:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीसरा टी20 मैच खेलने के लिए दोनों टीमें पहुंची स्टेडियम
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें हिस्सा लेने के दोनों टीमों के प्लेयर्स स्टेडिय पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम की नजरें अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए इस सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी।
-
January 28, 2025 5:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अब तक राजकोट में खेले गए 5 टी20 मैच
राजकोट के मैदान पर अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं 2 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया है।
-
January 28, 2025 5:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए हो सकती मुफीद
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने के लिए जानी जाती है, जिसमें बेहतर उछाल और गति देखने को मिलती है। इससे टीमों के लिए बड़ा स्कोर बनाना आसान हो जाता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को अक्सर फायदा होता है क्योंकि वे चुनौतीपूर्ण स्कोर बना सकते हैं, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव पड़ता है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां कठिन होती जाती हैं।
-
January 28, 2025 4:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच के लिए किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
-
January 28, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम का टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह ,हर्षित राणा।
-
January 28, 2025 4:45 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंग्लैंड टीम का टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।