A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल को अब लेना है बड़ा फैसला, दोस्त की ही करनी पड़ेगी टीम से छुट्टी

शुभमन गिल को अब लेना है बड़ा फैसला, दोस्त की ही करनी पड़ेगी टीम से छुट्टी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसमें भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने के लिए मिलेंगे।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

India vs England: भारतीय टीम ने बर्मिंघम टेस्ट जीतकर अब पांच मैचों की सीरीज बराबर कर ली है। हालांकि अभी तीन और मैच बाकी हैं, लेकिन भारत के लिए यही एक बड़ी उपलिब्ध है कि इंग्लैंड जाकर उन्हीं की जमीन पर सीरीज में बराबरी कर ली गई है। दूसरे के बाद अब तीसरे टेस्ट के शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं है। अगला मुकाबला 10 जुलाई से शुरू होगा, जो कि लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस बीच अगले टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल को अपने ही एक दोस्त को टीम से बाहर करना पड़ेगा, क्योंकि प्रदर्शन इतना खराब है कि जीत के बाद भी उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

जसप्रीत बुमराह की जगह आकाश दीप को मिली थी जगह

पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया था। बुमराह की जगह आकाश दीप आए और वे छा गए। उन्होंने एक ही मैच में साबित कर दिया कि पहले मैच में उन्हें बाहर बिठाकर शुभमन गिल ने गलती की थी। अब तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने जा रही है। ऐसे में सवाल है कि बाहर कौन जाएगा। जाहिर है कि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप तो बाहर जाने से रहे। ऐसे में गाज गिरेगी प्रसिद्ध कृष्णा पर। जो लगातार दो टेस्ट में नाकाम रहे हैं। 

प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों मैचों में खू​ब लुटाए रन

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट जरूर लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 128 रन खर्च कर दिए। इसके बाद इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 92 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। ये बात सही है कि प्रसिद्ध को सफलताएं मिलीं, लेकिन इसके लिए उन्होंने बहुत रन दे दिए। इसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें टीम से बाहर नहीं किया। दूसरे मैच की पहली पारी में प्रसिद्ध ने 72 रन दिए, लेकिन सफलता एक भी नहीं मिली। दूसरी पारी में उन्हें एक विकेट मिला और रन दिए 39। जब मोहम्मद सिराज और आकाश दीप जैसे गेंदबाज पंजा खोल रहे हों, तक प्रसिद्ध रन पर रन दिए जा रहे थे। 

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह होगी बुमराह की वापसी

तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी और इस बात की पूरी संभावना है कि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। हालांकि शुभमन गिल के लिए ये आसान नहीं होगा, क्योंकि शुभमन ​​और प्रसिद्ध की दोस्ती आईपीएल की है। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं और उसी के लिए प्रसिद्ध भी खेलते हैं। इसी साल के टूर्नामेंट में प्रसिद्ध ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी, लेकिन जब वे टेस्ट के लिए मैदान में उतरे तो उस तरह की सफलता नहीं मिल पा रही है। 

Latest Cricket News