1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: लॉर्ड्स हारकर अब मेनचेस्टर में तो और भी बड़ा संकट, कैसे होगी सीरीज बराबर

IND vs ENG: लॉर्ड्स हारकर अब मेनचेस्टर में तो और भी बड़ा संकट, कैसे होगी सीरीज बराबर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच अगला टेस्ट मेनचेस्टर में होगा। यहां पर टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है।

joe root- India TV Hindi
Image Source : GETTY जो रूट

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक तीन टेस्ट हो चुके हैं। अभी दो और मैच बाकी हैं। भारतीय टीम लीड्स के बाद लॉर्ड्स टेस्ट भी हार चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि तीसरे और चौथे मैच के बीच अंतर है, इसलिए भारतीय थिंक टैंक के पास सोचने और समझने का मौका है। लेकिन टेंशन भी है। अगला टेस्ट मेनचेस्टर में है, यहां के आंकड़े जब आप देखेंगे तो और भी चक्कर में पड़ जाएंगे। 

मेनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा चौथा मुकाबला

मेनचेस्टर में 23 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। पहले आपको भारतीय टीम के बारे में बताते हैं, क्योंकि ये काफी दुखद आंकड़े हैं। भारतीय टीम ने साल 1936 में पहली बार मेनचेस्टर में टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर साल 2014 तक यहां पर भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 9 टेस्ट मैच खेल लिए हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि यहां अभी तक एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। हालांकि पिछले 11 साल से तो भारत ने यहां पर कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन इस बार खेलना होगा। 

इंग्लैंड के ऐसे हैं इंग्लैंड के आंकड़े

अब जरा इंग्लैंड के आंकड़ों पर एक नजर डाली जाए। इंग्लैंड की टीम ने मेनचेस्टर में अब तक 84 टेस्ट खेले हैं और इसमें से 33 में उसे जीत मिली है और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। 36 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड का ये होम ग्राउंड है, जाहिर है कि उनके लिए वहां खेलना आसान है, क्योंकि सभी खिलाड़ी वहां खेल चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो इस मैदान पर पहली बार खेलने लिए उतरेंगे। लॉर्ड्स में तब भी भारत ने जीत का स्वाद चखा था, इस बार तो वहां का मैच भी हाथ से निकल गया, अब मेनचेस्टर में क्या होगा, ये देखना दिलचस्प रहने वाला है। 

जो रूट का खूब रास आता है मेनचेस्टर का मैदान

खास बात ये भी है कि मेनचेस्टर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी जो रूट हैं, जो पिछले ही मैच में शतक लगाकर आ रहे हैं। रूट ने मेनचेस्टर में अब तक 11 मैच खेलकर 978 रन बनाए हैं। यहां उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं। दरअसल उन्होंने 254 रनों की पारी खेली थी। इससे समझा जा सकता है कि रूट को ये मैदान कितना पसंद है। कहीं फिर से उनका बल्ला चला तो फिर भारतीय टीम के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। 

Latest Cricket News