1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार होगा सेमीफाइनल

IND vs ENG: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार होगा सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड के टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेला जाएगा। ये मैच 5 मार्च को होगा, इससे पहले आपको इस बारे में काफी कुछ पता होना चाहिए।

suryakumar yadav and harry brook- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा और कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में अब सेमीफाइलन की बारी है। भारत और इंग्लैंड की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने होंगी। इस बीच आपको जानना चाहिए टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में कैसा है। वैसे आपको अभी ये बता देते हैं कि पिछले तीन टी20 विश्व कप से लगातार टीम इंडिया इंग्लैंड से ही अपना सेमीफाइनल खेलती चली आ रही है। 

5 मार्च को खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। साथ ही ये भी पक्का हो गया है कि किस टीम को सेमीफाइनल में किससे भिड़ना है। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, इसमें साउ​थ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जो 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

साल 2022 और 2024 में भी खेला गया था भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल

भारत और  इंग्लैंड के बीच साल 2022 में भी टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला गया था। तब टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साथ ही भारत का खिताब जीतने का सपना भी वहीं पर ध्वस्त हो गया था। इसके बाद साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया। इस मैच को रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने जीतकर फाइनल का सफर तय किया और इसके बाद साउथ अफ्रीका को पीटकर खिताब भी अपने नाम कर ​लिया था। 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप हेड टू हेड में अंग्रेज टीम थोड़ी सी आगे

क्या इस बार​ फिर से वही समीकरण बन रहे हैं, जो साल 2024 में बने ​थे। क्योंकि इस दफा भी भारत का सेमीफाइनल इंग्लैंड से है और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में है। क्या पता भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच जाए, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ले। ये तो आने वाला वक्त ही बताए, लेकिन आपको इतना जरूर जान लेना चाहिए कि टी20 विश्व कप में अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल मिलाकर 5 मैच हुए हैं। इसमें से तीन मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं, वहीं दो में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि 5 मार्च का मैच जीतकर स्कोर को बराबरी पर लाया जाए। 

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग, कहां हैं सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें

संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

Latest Cricket News