A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने छठी बार ट्रॉफी की अपने नाम, इंग्लैंड को दी 100 रनों से मात
Live now

IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने छठी बार ट्रॉफी की अपने नाम, इंग्लैंड को दी 100 रनों से मात

IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final: भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 100 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

India vs england live score u19 world cup- India TV Hindi
Image Source : ICC भारत बनाम इंग्लैंड यू19 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्कोर

IND vs ENG Live Score U19 World Cup Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से मात देने के साथ ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 411 रनों का स्कोर बना दिया। टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली। कप्तान आयुष ने भी 53 रन बनाए। आखिरी के ओवर्स में भी भारत ने तेजी से रन बनाए, इसलिए इतना बड़ा स्कोर बन पाया। वैभव सूर्यवंशी और आयुष के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल पर 40 रन ठोक दिए। कनिष्क चौहान के आखिर में आकर केवल 20 बॉल पर 37 रन बना दिए। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम 40.2 ओवर्स में 311 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई जिसमें उन्हें 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने 3 जबकि दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में इसी के साथ छठी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है, जिसमें उससे अधिक अब तक कोई भी दूसरी टीम इस टाइटल को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम है जिन्होंने चार बार ट्रॉफी जीती है।

फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से निभाई अहम भूमिका

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा करने में अहम भूमिका अदा की। वैभव ने अपनी इस पारी के दम पर कई नए कीर्तिमान भी बनाने का काम किया।

भारत की अंडर 19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड की U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक। 

 

Latest Cricket News

Live updates : IND vs ENG Live Cricket Score U19 World Cup Final

  • 9:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

    भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का क्रिकेट टैलेंट चमका! हमारी U-19 टीम पर गर्व है जिसने वर्ल्ड कप घर लाया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला, शानदार स्किल दिखाई। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

  • 9:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    वैभव सूर्यवंशी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

    वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये अवॉर्ड जीतने पर कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। सारी तैयारी, सपोर्ट स्टाफ की मेहनत का नतीजा है, हमने जितने भी मैच खेले - एशिया कप और उससे पहले की सीरीज, सभी से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिला। मैं यह अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।

    हमने खुद पर विश्वास करने और टूर्नामेंट की शुरुआत से जिस प्रोसेस को हम फॉलो कर रहे थे, उस पर भरोसा करने पर ध्यान दिया। तैयारी एशिया कप से और उससे भी पहले शुरू हो गई थी। पिछले आठ-नौ महीनों से सपोर्ट स्टाफ और टीम एक साथ काम कर रहे हैं। उस तैयारी ने हमें आज यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। मुझे अपनी स्किल्स पर बहुत भरोसा है जो मैंने डेवलप की हैं। मुझे पता है कि मैं बड़े मैचों में और प्रेशर में परफॉर्म कर सकता हूं, इसलिए मैं कॉन्फिडेंट रहा और विश्वास बनाए रखा।

  • 8:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    विराट कोहली ने टीम इंडिया को दी बधाई

    भारतीय अंडर-19 टीम के छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर विराट कोहली ने भी बधाई दी है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ लिखा कि U-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत बधाई।

  • 8:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    वर्ल्ड कप जीत पर रक्षा मंत्री ने दी बधाई

    टीम इंडिया के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को छठी बार अपने नाम करने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप छठी बार जीतने पर भारत की U19 क्रिकेट टीम को दिल से बधाई। यह एक शानदार उपलब्धि है, जो उनके बेहतरीन स्किल्स और कड़ी मेहनत का सबूत है। यह जीत युवा भारत के असाधारण हौसले और पक्के इरादे की निशानी है। इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम को एक बार फिर बहुत-बहुत बधाई।

  • 8:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

    भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद उपराष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिम्बाब्वे के हरारे में ICC U19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर भारत के युवा चैंपियंस को हार्दिक बधाई। यह सच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीता है। युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी के लिए विशेष बधाई। मैं कप्तान आयुष म्हात्रे और पूरी टीम को देश के लिए इस गौरवपूर्ण पल पर शुभकामनाएं देता हूं।

  • 8:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

    भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई देने के साथ वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'वैभवशाली' विजय! #U19WorldCup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन। देश वासियों को इस विराट विजय की ढेरों बधाई। जय हिंद

  • 8:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 100 रनों से जीता मुकाबला

    भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 100 रनों से जीत हासिल करने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद इंग्लैंड अंडर-19 टीम टारगेट का पीछा करते हुए 311 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

  • 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 39 ओवर्स में बनाए 288 रन

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 412 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 39 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे।

  • 8:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे

    इंग्लैंड के 9 विकेट गिर गए हैं। अब भारत चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर है। 39वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 281 रन हो गया है। भारतीय टीम अब कभी चैंपियन बन सकती है। बस कुछ देर का इंतजार।

  • 8:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड को आठवां झटका

    इंग्लैंड के आठ विकेट गिर गए हैं। सातवां विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया को अगली सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अब ये विकेट अम्बरीश ने दिलाया है। इंग्लैंड ने 36वें ओवर में 269 रन बना लिए हैं।

  • 7:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    35 ओवर बाद का स्कोर

    35 ओवर का खेल हो गया है। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। वैसे तो टीम इंडिया की जीत पक्की है, लेकिन उसे इंतजार करना पड़ रहा है। देखना होगा कि भारत कितनी देर बाद चैंपियन बनता है।

  • 7:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    30 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    30 ओवर का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं। अब यहां से इंग्लैंड की जीत करीब करीब असंभव है। देखना होगा कि टीम कितने और रन बना पाती है। टीम इंडिया को जीत करीब दिखाई दे रही है।

  • 7:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    दीपेश ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

    इंग्लैंड के सात विकेट गिर चुके हैं। दीपेश देवेंद्रन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत की ओर ले जाने का काम कर दिया है। अब यहां से इंग्लैंड की हार करीब करीब पक्की सी लग रही है। इंग्लैंड का स्कोर अभी केवल 178 रन ही हो पाया है।

  • 7:08 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड को छठा झटका

    इंग्लैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं। टीम ने 175 से अधिक रन बना लिए हैं, लेकिन लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है। 22 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड का स्कोर 177 रन हो चुका है।

  • 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    एक ही ओवर में इंग्लैंड के दो विकेट गिरे

    इंग्लैंड की आधी टीम आउट होकर वापस पवेलियन जा चुकी है। टीम ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, इसी बीच ओवर नंबर 21 में दो विकेट गिर गए। पहले कप्तान आयुष ने बेन को आउट किया, जो 66 रन बना चुके थे। इसके बाद अल्बर्ट रन आउट हो गए।

  • 6:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड के कप्तान आउट

    इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रे आउट हो गए हैं। उन्होंने 18 बॉल पर तेजी से 31 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए। रे ने इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया।

  • 6:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    17 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, इंग्लैंड ने अब तक दो विकेट खो दिए हैं और 130 रन बना लिए हैं। टीम को अभी भी आठ से ज्यादा रन प्रति ओवर चाहिए, जबकि अभी रन रेट साढ़े सात का ही है।

  • 6:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    इंग्लैंड ने 12 ओवर में 86 रन बना लिए हैं और उनका एक विकेट गिरा है। अब जाकर इंग्लैंड ने तेजी से रन बनाने शुरू किए हैं। इसलिए रन रेट अब 6 से अधिक का हो गया है। बेन मेयस और बेन डाउकिन मैदान पर हैं।

  • 6:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    9 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    9 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी है। अब तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान 51 रन बना लिए हैं।

  • 5:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जोसेफ मूर्स आउट

    इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोसेफ मूर्स आउट हो गए हैं। उन्होंने 16 बॉल पर 17 रन बनाए। वे अम्बरीश का शिकार बने। 5 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 19 रन है।

  • 5:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पहले तीन ओवर में केवल दो रन

    पहले तीन ओवर में इंग्लैंड की टीम केवल दो ही रन बना पाई है। सलामी बल्लेबाजी बहुत धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं, इससे लक्ष्य और भी मुश्किल होता जा रहा है।

  • 5:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

    इंग्लैंड की टीम मैदान पर आकर बल्लेबाजी शुरू कर चुकी है। टीम के सामने बहुत बड़ा  लक्ष्य है। अगर भारत को जल्दी विकेट मिले तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगी।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने बना दिया पहाड़ जैसा स्कोर

    भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बना ​लिए हैं। अब इंग्लैंड को अगर अंडर 19 विश्व कप जीतना है तो 412 रन बनाने होंगे, ये एक बहुत बड़ा लक्ष्य है, जिसे पाना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड को 8 से भी अधिक के रन रेट से रन बनाने होंगे।

  • 4:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 8 विकेट गिरे

    खिलान पटेल भी आउट हो गए हैं। भारत के अब तक 8 विकेट जा चुके हैं। 47 ओवर में टीम इंडिया ने 377 रन बना लिए हैं। अब बचे हुए तीन ओवर में स्कोर कहां तक जाता है, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

  • 4:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत को जल्दी जल्दी झटके

    अम्बरीश भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 24 बॉल पर 18 रन बनाए। इसमें दो चौके शामिल रहे। 46 आवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 360 से अधिक हो गया है।

  • 4:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिज्ञान कुंडू ने किया धमाका

    अभिज्ञान शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 31 बॉल पर 40 रन बनाए। इसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। भारत के छह विकेट गिर चुके हैं। 45 ओवर के समाप्त होने तक भारत का स्कोर अब 367 रन बना लिए हैं।

  • 4:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 43 ओवर्स में बनाए 336 रन

    भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। आरएस अंबरीश 13 और अभिज्ञान कुंडू 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 4:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 40 ओवर्स में बनाए 319 रन

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कंडू 5 और आरएस अंबरीश 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 4:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वेदांत का विकेट गिरा

    वेदांत सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 बॉल पर 32 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके आए। भारतीय टीम पांच विकेट के नुकसान पर 300 से अधिक रन बना चुकी है।

  • 3:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    विहान का नहीं चला बल्ला

    विहान आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके लगाए। अब वेदांत और अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 35 ओवर के बाद 306 रन हो चुका है। भारत के चार विकेट गिरे हैं।

  • 3:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वेदांत और विहान ने संभाला मोर्चा

    भारतीय टीम अब 280 का स्कोर पार कर चुकी है। तीन विकेट गिर चुके हैं। अब रन गति थोड़ी सी धीमी हुई है, लेकिन वेदांत और विहान अच्छी और सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। 30 ओवर का खेल पूरा हो गया है।

  • 3:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वैभव ने अंग्रेजों को जमकर दौड़ाया

    वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। इस दौरन उन्होंने 80 बॉल पर 175 रन ठोके। उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के आए। यानी उन्होंने करीब 150 रन तो केवल चौके छक्के से ही बना लिए, बाकी के लिए दौड़ना पड़ा। अब तक भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। भारत का स्कोर 250 के पार हो गया है।

  • 2:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक

    अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों शानदार शतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 21 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 186 रन है। वैभव के साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 2:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आयुष आउट

    आयुष आउट हो गए हैं। उन्होंने 51 बॉल पर 53 रन बनाए हैं। इस दौरान सात चौके और दो छक्के उनके बल्ले से आए हैं। भारत का स्कोर 150 रन को पार कर गया है। अब भारतीय टीम ​बड़े स्कोर की ओर देख रही है।

  • 2:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वैभव का कमाल

    वैभव सूर्यवंशी मैदान में हैं। वे अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। जब एरॉन जॉर्ज आउट हुए तब वैभव 13 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। तब से उन्होंने अगली 16 गेंदों में दो छक्के और चार चौके लगाकर 29 गेंदों में 42 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे ने भी गियर बदलना शुरू कर दिया है।

  • 2:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 100 रन पूरे

    भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। अभी 14वां ओवर चल रहा है। वैभव अपना अर्धशतक पूरा कर खेल रहे हैं, वहीं आयुष भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • 1:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 32 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की। अब वह यहां से शतक लगाने की कोशिश करेंगे। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 98 रन है।

  • 1:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    फाइनल मैच में भारतीय पारी में 10 ओवर का खेल हो चुका है। 10 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी 42 रन और आयुष म्हात्रे 26 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। इंग्लैंड को यहां दूसरे विकेट की तलाश है।

  • 1:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    7 ओवर बाद भारत का स्कोर

    भारतीय पारी के 7 ओवर पूरे हो गए हैं। अब तक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। एरॉन जार्ज के आउट होने के बाद कप्तान आयुष क्रीज पर आए हैं। उनका साथ वैभव सूर्यवंशी दे रहे हैं।

  • 1:22 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    एरॉन जार्ज आउट

    एरॉन जार्ज के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। वे 11 बॉल पर केवल 9 ही रन बना सके थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके आए। सेमीफाइन में जार्ज ने शानदार शमक लगाने का काम किय था, लेकिन फाइनल में सस्ते में आउट हो गए।

  • 1:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    दो ओवर बाद भारत का स्कोर

    दो ओवर बाद भारत का स्कोर 10 रन हो गया है। इस वक्त वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जार्ज क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की धीमी शुरुआत हुई है। देखना होगा कि ये कब तक रफ्तार पकड़ती है।

  • 1:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर

    भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। ओ​पनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जार्ज के हाथ में है। दोनों अच्छे फार्म में हैं, लेकिन वे रन कैसे बनाते हैं, ये देखना होगा।

  • 12:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉस के वक्त कप्तान ने क्या कहा

    टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने कहा है कि भारत एक नेचुरल और सिंपल गेम खेलेगा।  चीजों को ज्यादा मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जो टीम पिछले मैच में खेली थी, वही इस बार भी नजर आएगी। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने बताया कि टीम में एक बदलाव हुआ है। एलेक्स फ्रेंच की जगह एलेक्स ग्रीन आए हैं।

  • 12:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आज अंडर 19 विश्व का सबसे बड़ा मुकाबला

    इस साल अब तक अंडर 19 विश्व कप में 38 मुकाबले खेले गए हैं, अब इसके बाद फाइनल की बारी है। भारतीय टीम की कोशिश होगी छठी बार इस आईसीसी खिताब को अपने हाथ में उठाया जाए। वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरा खिता​ब तलाश रही है। भारत के पास IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे हैं।

     

  • 12:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत U19 की प्लेइंग इलेवन

    एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

  • 12:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI

    बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।

  • 12:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की पहले बल्लेबाजी

    भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने बिना किसी हिचक के पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी आएगी। टीम की कोशिश होगी कि बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा किया जाए, जिसका पीछा अंग्रेज टीम ना कर पाए।

  • 12:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड की U19 टीम

    बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।

  • 12:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की अंडर 19 टीम

    एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

  • 12:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया की खास बात

    भारतीय टीम की खास बात ये रही है कि टीम किसी एक खिलाड़ी की बदौलत यहां तक नहीं पहुंची है। सभी खिलाड़ियों ने अपना अपना योगदान दिया है। मजे की बात ये है कि इस साल के टूर्नामेंट में जिन 5 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उसमें भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं है। बावजूद इसके टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है। ये बताता है कि टीम के सभी प्लेयर्स का छोटा छोटा लेकिन अहम योगदान रहा है।

     

  • 12:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड ने एक बार जीता है खिताब

    इंग्लैंड के लिए अंडर 19 विश्व कप बहुत ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। टीम ने केवल एक ही बार खिताब पर कब्जा किया है। टीम इंडिया फिर से खिताब पर कब्जा करेगी या फिर इंग्लैंड की टीम लंबे समय बाद इस पर कब्जा करेगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

  • 12:14 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टीम इंडिया का लगातार छठा विश्व कप फाइनल

    भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप के लगातार छह एडिशन में फाइनल तक का सफर किया है। साल 2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और अब 2026। मोहम्मद कैफ से लेकर युवराज सिंह और विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक यहां तक कि यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी भारत को अंडर 19 विश्व कप से ही मिले हैं।