A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में पहुंची टीम, यहां देखें पूरा स्कोर
Live now

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में पहुंची टीम, यहां देखें पूरा स्कोर

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात ​रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला खेला गया।

india vs england t20 world cup 2026 semi final - India TV Hindi Image Source : PTI-AFP भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारतीय टीम ने एक बार फिर से टी20 विश्व कप के फाइनल में एंट्री मार दी है। पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करेगी, लेकिन इंग्लैंड ने भी सात विकेट पर 246 रन बना दिए। भारत ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 

जैकब बैथल ने झोंक दी जान, नहीं मिला उन्हें साथ 

इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर के इतने पास तक आ गई, इसमें सबसे बड़ा योगदान जैकब बैथल का रहा। वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 48 बॉल पर 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके बल्ले से आठ चौके और सात चौके आए। टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स रहे, जिन्होंने 20 बॉल पर 35 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। अब इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खत्म हो गया है।

संजू सैमसन की जबरदस्त बल्लेबाजी 

इससे पहले संजू सैमसन एक बार​ फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने। ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अब तक तीन बार भिड़ी हैं भारत और इंग्लैंड की टीमें

टी20 विश्व कप के इतिहास में अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन बार सेमीफाइनल मैच हो चुका है। भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच जीता है। साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ रहा है। साल 2022 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था।

 

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन

 

Latest Cricket News

Live updates : India vs England Cricket Score Live

  • 11:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

    संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रन बनाए। इसमें आठ चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी संजू ही मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने थे।

  • 10:54 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने सात ​रन से जीता मैच

    भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया है। भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने भी 246 रन बना दिए। इसके बाद भी भारत सात रन से मैच जीतने में कामयाब रहा।

  • 10:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जैकब बैथल आउट

    इंग्लैंड के 7 विकेट गिर गए हैं। शतक लगाने के बाद जैकब बैथल आउट हो गए हैं। उन्होंने  48 बॉल पर 105 रन बनाए। वे आखिरी ओवर में रन आउट हो गए।

  • 10:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    सैम करन आउट

    सैम करन आउट हो गए हैं। उन्होंने 14 बॉल पर 18 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। ये 19वां ओवर चल रहा है। टीम का स्कोर 223 रन हो गया है। मैच काफी रोचक हो चला है।

  • 10:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ​बैथल का शतक

    जैकब बैथल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की। वे 46 बॉल पर 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब कुछ ही बॉल का खेल शेष है।

  • 10:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अब 12 बॉल पर चाहिए 39 रन

    इंग्लैंड को बची हुई 12 बॉल पर 39 रन की जरूरत है। सात विकेट गिर गए हैं। जैकब बैथल 96 और सैम 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

  • 10:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    18 बॉल पर चाहिए 45 रन

    इंग्लैंड को अब बचे हुए तीन ओवर यानी 18 बॉल पर 45 रनों की जरूरत है। इस वक्त सैम करन 14 और जैकब ​बैथल 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच काफी रोचक हो चला है।

  • 10:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    16 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    16 ओवर में इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। अब टीम को बची हुई 24 बॉल पर 61 रन चाहिए, जो काफी मुश्किल काम है।

  • 10:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड के 5 विकेट गिरे

    इंग्लैंड के 5 विकेट गिर गए हैं, यानी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिला दी है। उन्होंने 20 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के आए। अब इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए 36 बॉल पर 82 रनों की जरूरत है।

  • 10:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

    13 ओवर का खेल हो गया है। इंग्लैंड ने अब तक चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। जैकब बै​थल और विल जैक्स क्रीज पर हैं। टीम को 42 बॉल पर 94 रनों की जरूरत है।

  • 9:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    10 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। टीम वैसे तो अच्छा खेल रही है, लेकिन भारत ने जो टारगेट दिय है, उससे काफी पीछे है इंग्लैंड को अब बची हुई 60 बॉल पर 135 रन बनाने हैं। टीम के पास छह विकेट बचे हैं।

  • 9:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉम बेंटन आउट

    टॉम बेंटन के रूप में इंग्लैंड का चौथा विकेट गिर गया है। उन्हें अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया। पहली दो बार पर अक्षर ने छक्का खाया, इसके बाद तीसरी बॉल पर विकेट ​ले लिया। आठवें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 95 रन हो गया है।

  • 9:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जॉस बटलर आउट

    जॉस बटलर आउट होकर चले गए हैं। इंग्लैंड के तीन विकेट गिर गए हैं। जॉस ने 17 बॉल पर 25 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर की तीन बॉल पर तीन छक्के खाए और पांचवीं बॉल पर बटलर को आउट कर दिया।

  • 9:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    हैरी ब्रूक आउट

    कप्तान हैरी ब्रूक आउट हो गए हैं। उन्होंने 6 बॉल पर सात रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही बॉल पर हैरी को आउट कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर इस वक्त 38 रन है और दो विकेट गिर गए हैं।

  • 9:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर में इंग्लैंड का स्कोर

    चार ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान हैरी ब्रूक और जॉस बटलर क्रीज पर टिके हुए हैं।

  • 9:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड ने 2 ओवर्स में बनाए 15 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। जो बटलर 8 और हैरी ब्रूक एक रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें इंग्लैंड की टीम को अभी जीत के लिए बाकी बचे 18 ओवर्स में 239 रन और बनाने हैं।

  • 9:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    फिल साल्ट 5 रन बनाकर हुए आउट

    इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहला झटका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर 13 के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में लगा है, जो 5 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 9:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर और फिल साल्ट ओपनिंग में उतरे

    इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 254 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में जोस बटलर और फिल साल्ट की जोड़ी मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।

  • 8:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड के सामने कठिन लक्ष्य

    इंग्लैंड को अगर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचना है तो उसके 254 रन बनाने होंगे। भारत की बैटिंग तो अच्छी रही, लेकिन अब गेंदबाजी कैसी होगी, ये देखना होगा।

  • 8:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    हार्दिक पांड्या आउट

    हार्दिक पांड्या 12 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 150 के पार निकल गया है।

  • 8:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तिलक आउट

    तिलक वर्मा एक अच्छी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 बॉल पर 21 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। भारत का स्कोर 237 रन हो गया है। अब केवल छह बॉल का खेल बाकी है।

  • 8:30 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शिवम दुबे रन आउट

    शिवम दुबे रन आउट हो गए हैं। हार्दिक पांड्या के साथ गलतफहमी के चक्कर में उन्हें आउट होकर वापस जाना पड़ा। हालांकि दुबे ने 25 बॉल पर 43 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने एक चौके और चार छक्के लगाए।

  • 8:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    सूर्या का बल्ला फिर नहीं चला

    सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। वे 6 बॉल पर 11 ही रन बना सके। सूर्या ने केवल एक छक्का लगाया। अब भारत का स्कोर 16वें ओवर में 190 रन हो गया है। जल्द ही 200 का स्कोर छू लिया जाएगा। हार्दिक पांड्या अब क्रीज पर आए हैं।

  • 8:16 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    15 ओवर में भारत का स्कोर

    15 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर बने हुए हैं। भारत 200 से अधिक स्कोरदेा रहा है।

  • 8:05 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन शतक लगाने से फिर चूके

    संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और सात छक्के आए। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। भारत का स्कोर 14वें ओवर में 160 रन हो गया है।

  • 7:58 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर में भारत का स्कोर

    भारत ने 12 ओवर में 145 रन बना लिए हैं। अब तक दो विकेट गिरे हैं। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन आउट हो गए हैं। इस वक्त संजू सैमसन 76 और शिवम दुबे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    शिवम दुबे नंबर चार पर आए

    शिवम दुबे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। यहां अमूमन कप्तान सूर्यकुमार यादव या फिर तिलक वर्मा आते हैं, लेकिन भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

  • 7:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ईशान किशन लौटे वापस

    भारत का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिर गया है। किशन ने 18 बॉल पर 39 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। भारत का स्कोर 117 रन पर दो विकेट हो गए हैं। अभी दसवां ओवर चल रहा है।

  • 7:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 100 रन पूरे

    भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। संजू सैमसन अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं ईशान किशन उनका साथ दे रहे हैं। दोनों मिलकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने नौवें ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • 7:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन का अर्धशतक पूरा

    संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 बॉल पर पचासा पूरा किया। संजू ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। छक्का लगाकर ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन हो गया है।

  • 7:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पावरप्ले में भारत का स्कोर

    पहले छह ओवर का खेल हो गया है। यानी पावरप्ले समाप्त हो गया है। इस बीच भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। इस वक्त संजू सैमसन 41 और ईशान किशन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

  • 7:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    3 ओवर में भारत का स्कोर

    तीन ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 34 रन हो गया है। अभी तक अभिषेक शर्मा आउट हुए हैं। अब संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

  • 7:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा फिर सस्ते में आउट

    भारत का पहला विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। वे सात बॉल पर 9 रन बनाकर ​विल जैक्स का शि​कार बने। उन्होंने दो चौके लगाए। इसके बाद तीसरा चौका लगाने के प्रयास में आउट होकर वापस चले गए।

  • 7:03 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संजू और अभिषेक ने किया पारी का आगाज

    संजू सैमसन और ​अभिषेक शर्मा ने भारत की पारी का आगाज किया है। पहला ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए हैं। उम्मीद है कि भारत को अच्छी शुरुआत मिलेगी।

  • 6:57 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक और संजू करेंगे ओपनिंग

    भारत की पहले बैटिंग है, ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। संजू ने पिछले मैच मे 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। क्या वे एक बार फिर से उसी तरह की बल्लेबाजी कर पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। भारत के जोफ्रा आर्चर बड़ा खतरा हो सकते हैं।

  • 6:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि वे पहले बैटिंग करना चाहते थे, जो टॉस हारकर भी उन्हें मिल गया है। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल बड़ा मुकाबला होता है। यहां हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

  • 6:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड की प्लेइंग XI

    फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

  • 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग XI

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

  • 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत की पहले बै​टिंग

    भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करेगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब सभी की नजर भारत की ओपनिंग जोड़ी पर होगी कि वे कितने रन बनाते हैं।

  • 6:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    आज शाम सात बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला

    आज के मैच की बात की जाए तो ये मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो ये शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले शाम साढ़े सात बजे से टॉस होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मैच हुआ तो ये रात साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। आज के मैच के लिए दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। अब जब मैदान पर ये टीमें उतरेंगी तो बनाई गई रणनीति कितनी काम करती है, ये देखना होगा। 

  • 6:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    मुंबई में कैसा रहेगा आज मौसम

    मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत भरी खबर है। एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई में मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि नमी का लेवल 70 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों और फील्डरों को थोड़ा मुश्किल हो सकती है।

  • 6:18 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    IND vs ENG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला है। 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, जबकि 2024 में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने आखिरकार टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 T20I मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 17 बार और इंग्लैंड को 12 बार जीत मिली है।

  • 6:08 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    बीच के ओवर्स में क्या होगा

    इस बीच खबर है कि जैसे मैच मिडल ओवर में पहुंचेगा, पिच थोड़ी सेट हो सकती है। पिच थोड़ी रफ होने पर स्पिनर्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। इस कंडीशन में फिरकी गेंदबाजों के पास गेंद को स्पिन कराने का बढ़िया मौका होगा। इसके बावजूद, वानखेड़े की पिच मूल रूप से बल्लेबाजों के मुफीद है। यहां 200 से ज्यादा रन का स्कोर पूरी तरह संभव है। मैच के अंत में ओस का असर दिखाई दे सकता है, जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

  • 6:01 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। दोनों ही टीमों की सलामी जोड़ी बहुत ही आक्रामक है। इस मैदान पर जिस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मजबूत शुरुआत करेंगे, उसी टीम के जीत की संभावना अधिक रहेगी। शुरुआती ओवरों में पेसर्स को अतिरिक्त उछाल का फायदा मिल सकता है। घास और लाल मिट्टी की वजह से गेंदबाज शुरुआती बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पावरप्ले में तेज गेंदबाजों की गति और मूवमेंट से ओपनर्स जूझते नजर आ सकते हैं।

  • 5:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    इंग्लैंड का स्क्वॉड

    फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन

     

  • 5:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत का स्क्वॉड

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर