A
Hindi News खेल क्रिकेट क्या पांचवें दिन ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाज, किसी भी ओर जा सकता है मुकाबला

क्या पांचवें दिन ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाज, किसी भी ओर जा सकता है मुकाबला

Rishabh Pant: ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हो गए थे, इसके बाद वे कीपिंग के लिए भी नहीं आए। अब आखिरी दिन टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें पंत और राहुल पर टिकी हैं।

rishabh pant- India TV Hindi Image Source : GETTY ऋषभ पंत

Rishabh Pant Fitness: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट जारी है। चौ​थे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो मुकाबला उस मुकाम पर था, जहां से कोई भी टीम बाजी मार सकती है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल जो उभरकर सामने आया है, वो ये है कि क्या ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आएंगे। जब आखिरी दिन का खेल शुरू होगा तो टीम इंडिया की उम्मीदें केएल राहुल और पंत पर ही टिकी होंगी। पंत भले ही चोटिल हो गए हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि पंत आखिरी दिन खेलते हुए नजर आएंगे। 

भारत और इंग्लैंड में से कोई भी जीत सकता है लॉर्ड्स का मुकाबला

लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को जहां एक ओर जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है, वहीं इंग्लैंड को अगर ये मैच जीतना है तो 6 विकेट लेने होंगे। ये तो तय हो गया है कि ये मैच अब ड्रॉ नहीं होगा, कोई न कोई टीम तो जीतेगी ही। लेकिन कौन, इसका जवाब कुछ देर बाद मिलेगा। चौथे दिन का खेल उस वक्त खत्म हुआ, जब नाइटवॉच मैन के तौर पर आए आकाश दीप आउट होकर चले गए। भारत के भले ही चार विकेट गिर गए हों, लेकिन राहत की बात ये है कि केएल राहुल अभी नाबाद हैं और ऋषभ पंत का आना बाकी है।

कीपिंग के लिए भी नहीं आए पंत

ऋषभ पंत चोटिल हैं, इसलिए तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। वे पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की एक बॉल को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। इसके बाद कीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने निभाई। हालांकि अंगुली की चोट के बावजूद ऋषभ पंत पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए आए और एक बेहतरीन पारी खेली। पंत ने पहली पारी में 72 रन बनाए। लेकिन बीच बीच में वे अपनी अंगुली के दर्द से भी परेशान दिखाई दिए। यही कारण रहा कि पंत दूसरी पारी में भी कीपिंग के लिए नहीं उतरे। 

टीम इंडिया की ओर से नहीं आया कोई बयान

अब जब पांचवें दिन का खेल शुरू होगा तो केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। भारतीय टीम को अगर ये मैच जीतना है तो इन दो बल्लेबाजों पर ही सारी की जिम्मेदारी होगी। अगर टीम इंडिया ने कहीं जल्द ही इनका विकेट गवां दिया तो फिर मुश्किल आएगी, ये भी पक्का है। पंत हालांकि ​कीपिंग के लिए नहीं उतरे, इसलिए उनकी चो​ट अब काफी हद तक ठीक हो चुकी होगी, वहीं भारतीय टीम के कैंप से भी कोई अप्रिय खबर सामने नहीं आई है। ऐसे में पंत की बल्लेबाजी आनी चाहिए। 

Latest Cricket News