1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: एक ही मैच खेलकर बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी! किसकी होगी एंट्री

IND vs ENG: एक ही मैच खेलकर बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी! किसकी होगी एंट्री

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक से ज्यादा बदलाव नजर आ सकते हैं। ऐसी संभावना वहां की पिच को देखते हुए है।

वॉशिंगटन सुंदर- India TV Hindi
Image Source : GETTY वॉशिंगटन सुंदर

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सीरीज अभी एक एक की बराबरी पर है, इसलिए तीसरा मुकाबला और भी ज्यादा अहम हो जाता है। अब तीन और मैच सीरीज के बाकी हैं। इस बीच सवाल ये है कि तीसरे मुकाबले में क्या कोई बदलाव भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा। इसका जवाब हां है, लेकिन ये बदलाव एक होगा या फिर इससे ज्यादा इसको लेकर जरूर सस्पेंस है। 

जसप्रीत बुमराह का भारत की प्लेइंग इलेवन में वापस आना करीब करीब तय

लॉर्ड्स में खेले जाने वाली तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की एक बार फिर से वापसी होगी, इसमें किसी को भी ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। जसप्रीत बुमराह आएंगे तो प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर जाना होगा। कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें पहले दोनों टेस्ट मैचों में मौका दिया, लेकिन वे कुछ भी ऐसा नहीं कर पाए, जिससे अपनी जगह बचा पाएं। उन्होंने काफी घटिया गेंदबाजी की और विकेट भी निकाल कर नहीं दिए। यानी उनके लिए अब इस सीरीज के रास्ते करी​ब करीब बंद हो गए हैं।

एक स्पिनर को लेकर मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

इसके अलावा टीम में एक और बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड अब तीसरे टेस्ट के लिए तेज और बाउंसी पिच बनाने के बारे में विचार कर रहा है। ऐसे में हो सकता है कि भारतीय टीम एक ही स्पिनर लेकर मैदान में जाए और वो रवींद्र जडेजा हो सकते हैं। यानी बहुत ज्यादा संभावना इस बात की है कि वॉशिंगटन सुंदर को एक ही मैच के बाद वापस जाना पड़ सकता है। उन्होंने बर्मिंघम में टेस्ट की दूसरी पारी में एक विकेट लिया था। पहली पारी में उन्होंने 42 और दूसरी में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। 

शार्दुल ठाकुर की हो सकती है वापसी

टीम इंडिया की कोशिश होगी कि सुंदर जैसे स्पिन ऑलराउंडर को बाहर कर शार्दुल ठाकुर को वापस लाया जा सकता है। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर वे कुछ विकेट निकाल सकते हैं। इससे भारत के पास ​तेज गेंदबाजी के विकल्प बढ़ जाएंगे। भले ही पहले मैच में शार्दुल ठाकुर कुछ खास न कर पाए हों, लेकिन विकल्प के तौर पर उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। 

Latest Cricket News