1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रेस्ट का नहीं है कोई चांस, इस खिलाड़ी को खेलना ही होगा अगला मुकाबला

रेस्ट का नहीं है कोई चांस, इस खिलाड़ी को खेलना ही होगा अगला मुकाबला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम मिले।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : GETTY जसप्रीत बुमराह

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज का अब चौथा मुकाबला खेला जाएगा। अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। तीसरे और चौथे मैच के बीच अंतर है, इससे जहां एक ओर खिलाड़ियों को अपनी तैयारी का मौका मिला, वहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ी तो चोटिल भी हो गए हैं। इससे भारतीय टीम की टेंशन बढ़ी हुई नजर आ रही है। इस बीच खबर थी कि चौथे टेस्ट में हो सकता है कि जसप्रीत बुमराह को आराम मिल जाए, लेकिन अब ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

इंग्लैंड ने अब तक खेले गए तीन मैचों में बना ली है लीड

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मेनचेस्टर में खेला जाएगा। इस वक्त टीम इंडिया सीरीज में पीछे चल रही है। पहला मुकाबला इंग्लैंड की टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम किया था, इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और उसे जीतने में कामयाबी हासिल की। इससे सीरीज बराबरी पर पहुंची, लेकिन तीसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है। अब चौथा मैच काफी हद तक सीरीज तय करेगा। अगर इंग्लैंड की टीम ये मैच जीतने में सफल होती है तो फिर सीरीज भी उसी के पास चली जाएगी, वहीं अगर भारत ने इस मैच को जीत लिया तो सीरीज बराबरी पर आ जाएगी और आखिरी मैच से तय होगा कि सीरीज कौन सी टीम जीतेगी। 

बुमराह को मेनचेस्टर टेस्ट में रेस्ट मिलना मुश्किल

इस बीच बात अगर जसप्रीत बुमराह की करें तो ये पहले से ही तय था कि सीरीज के दो मैच बुमराह नहीं खेलेंगे और तीन ही मुकाबले खेलेंगे। अब बचे हुए दो में से बुमराह को एक ही मैच और मिल सकेगा, ऐसा माना जा रहा है। लेकिन जिस तरह से खबर आई है कि अर्शदीप​ सिंह और आकाश दीप के अलावा नितीश कुमार रेड्डी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे, उससे नहीं लगता कि बुमराह अगले मैच में रेस्ट कर पाएंगे। वैसे भी अगला मुकाबला इसलिए अहम है, क्योंकि टीम इंडिया सीरीज में पीछे है और अगला मैच हारते ही सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। 

प्लेइंग इलेवन बनाने में ही होगी भारतीय टीम को मुश्किल

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। यानी चौथे और पांचवें मैच के बीच में कोई भी ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में अगर जरूरत हुई तो बुमराह आखिरी टेस्ट में ही रेस्ट कर पाएंगे। लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ​चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है, उससे तो लगता है कि भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन बनाने में भी खासी मशक्कत करनी होगी। 

Latest Cricket News