1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है Playing 11

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है Playing 11

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव हो सकते हैं। गेंदबाजी आक्रमण में रेणुका सिंह ठाकुर को चांस मिल सकता है।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : AP हरमनप्रीत कौर

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 19 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत बहुत ही जरूरी है। भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था और गेंदबाजी की कलई खुल गई थी। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर को छठा गेंदबाज खिलाने पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल को मिल सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम के लिए टॉप बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी चिंताजनक है। स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूर अर्धशतक लगाया था और फॉर्म में वापसी की थी। इससे पहले के मैचों में वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थीं। प्रतिका रावल ने कई मैचों में शुरुआत तो शानदार की है, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रही हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट और कप्तान उन्हें एक और मौका दे सकती हैं। ये दोनों प्लेयर्स ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती हैं। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है।

ऋचा घोष को मिल सकती है विकेटकीपर की जिम्मेदारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से अभी तक कोई भी दमदार पारी नहीं आई है। पिछले दो मैचों में टॉप ऑर्डर की नाकामी के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। दीप्ति शर्मा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकी हैं। लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष को सौंपी जा सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को मौका मिल सकता है, जबकि अमनजोत कौर को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। रेणुका की गैर मौजूदगी से भारत का आक्रमण एक जैसा हो गया था और विविधता देने के लिए उन्हें उतारना ही होगा। इससे अनुभवहीन और युवा क्रांति गौड़ पर दबाव बन रहा है जिसने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। इसके अलावा बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव या तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी के भी विकल्प हैं।

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।

Latest Cricket News