1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया 28 जून को खेलेगी पहला टी20 मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live

IND vs ENG: टीम इंडिया 28 जून को खेलेगी पहला टी20 मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live

IND-W vs ENG-W: भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर जहां जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ 28 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून को नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड...- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम

भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस समय इंग्लैंड के दौरे पर पहुंची हुई है, जहां पर उसे 28 जून से मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। साल 2026 में इंग्लैंड की मेजबानी में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है। इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय महिला टीम के लिए ये टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है। टीम इंडिया को इस दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा सीरीज का पहला टी20 मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून को ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज के बाकी के चार टी20 मैचों की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलने पहुंची टीम इंडिया की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, राधा यादव, श्री चरणी।

यहां देख सकते हैं टी20 सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण

पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैचों का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी जो सोनी लिव की एप पर होगी जिसमें लॉगिन करके फैंस देख मैच का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CSK के​ खिलाड़ी की टीम में वापसी, लंबे समय बाद मिलेगा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका

बैडमिंटन एशियाई जूनियर चैंपियनशिप: इस खिलाड़ी की भारतीय दल में एंट्री, पदक जीतने की हैं उम्मीदें

Latest Cricket News