1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड ने दूसरे टी20 को किया एक रन से अपने नाम, सीरीज को 2-0 से जीता

आयरलैंड ने दूसरे टी20 को किया एक रन से अपने नाम, सीरीज को 2-0 से जीता

आयरलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच को एक रन से अपने नाम करने के साथ सीरीज को भी 2-0 से जीत लिया है। इस मैच में टीम इंडिया को 155 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 153 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।

India vs Ireland- India TV Hindi
Image Source : X/BCCI भारत बनाम आयरलैंड

भारत और आयरलैंड के बीच में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला गया जिसे मेजबान आयरलैंड एक रन से अपने नाम करने में कामयाब रही और इसी के साथ उन्होंने सीरीज को भी 2-0 से जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद मेजबान आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रनों के स्कोर बनाया। आयरलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अपना 100वां टी20 मुकाबला खेल रहे हैरी टेक्टर ने अहम भूमिका अदा की जिनके बल्ले से 53 रनों की अहम पारी देखने को मिली। वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने जहां तीन विकेट हासिल किए तो वहीं अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हर्षित राणा एक विकेट लेने में कामयाब रहे। अब टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की रहने वाली है।

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें पहले 6 ओवर्स में ही टीम इंडिया ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद एक छोर से तिलक वर्मा ने पारी को संभाला लेकिन उन्हें किसी दूसरे खिलाड़ी का उम्मीद के अनुसार साथ नहीं मिल सका। तिलक के बल्ले से इस मैच में 55 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी में एकबार फिर से जय मूंदड़ा ने कमाल दिखाते हुए तीन विकेट हासिल किए तो वहीं मैथ्यू होलार्ड ने तीन विकेट हासिल किए। मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गैविन होए।

Latest Cricket News